अमरीश पुरी नहीं होते ‘मोगैम्बो’ अगर ये एक्टर न हटाया जाता, किरदार ने कर दिया अमर

Amrish Puri Death Anniversary: मोगैम्बो के किरदार ने अमरीश पुरी (Amrish Puri) को भी अमर कर दिया। अमरीश पुरी अपने बहुत से किरदारों के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन सबमें सबसे मजेदार और शानदार किरदार मोगैम्बो का है। मोगैम्बो के बारे में एक सबसे दिलचस्प बात आप भी नहीं जानते होंगे।

अमरीश पुरी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

मिस्टर इंडिया ( Mr india) का फिल्म का नाम सुनते ही सबसे पहले अगर कुछ याद आता है तो वह नाम है मोगैम्बो का। मोगैम्बो और मोगैम्बो का डायलॉग “मोगैम्बो खुश हुआ” अमर हो चुके हैं। मोगैम्बो के किरदार ने अमरीश पुरी (Amrish Puri) को भी अमर कर दिया। अमरीश पुरी अपने बहुत से किरदारों के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन सबमें सबसे मजेदार और शानदार किरदार मोगैम्बो का है। मोगैम्बो के बारे में एक सबसे दिलचस्प बात आप भी नहीं जानते होंगे।

मिस्टर इंडिया में ‘मोगैम्बो’ के किरदार के लिए निर्देशक शेखर कपूर की पहली पसंद अमरीश पुरी नहीं बल्कि कोई और था ? शेखर कपूर के लिए अभिनेता अनुपम खेर पहली पसंद थे। मोगैम्बो के किरदार के लिए शेखर कपूर और फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने अनुपम खेर को चुना था।

अमरीश पुरी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि ‘मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो का किरदार पहले मुझे ही ऑफर किया गया था लेकिन एक-दो महीने के बाद फिल्म के मेकर्स ने मुझे अमरीश पूरी जी से रिप्लेस कर दिया था। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि अनुपम की जगह अमरीश पुरी को फिल्म में अनिल कपूर के कहने पर लिया गया था। अनिल ने अमरीश के बारे में शेखर कपूर और बोनी कपूर से सिफारिश की थी।

अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया के विलेन ‘मोगैम्बो’ ने सभी को बचपन में बहुत डराया। जिस तरह से अमरीश पुरी ने किरदार में जान फूंकी वह इसके लिए हमेशा के लिए याद किये जाएंगे। अमरीश पुरी की बड़ी-बड़ी आंखें और बेहद दमदार आवाज ने इस रोल को और भी खूंखार बना दिया था। अमरीश ने अपने बढ़िया अभिनय से इस किरदार को अमर बना दिया था।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.