राधिका मर्चेंट के साथ दिखी नीता अंबानी की जबरदस्ती बॉन्डिंग, आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने परोसा बच्चों को खाना

धीरुभाई अंबानी स्क्वायर इनोग्रेशन में राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को तस्वीर में गले लगाती हुई नजर आईं हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।

राधिका मर्चेंट के साथ नीता अंबानी ( फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

अंबानी परिवार हमेशा ही अपनी की गई हर चीज के लिए सुर्खियों में बना रहता है। इस बार तो उनके घर बेटे आकाश अंबानी की शादी की शहनाई गुंजने वाली है। आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लेने वाले हैं,लेकिन इससे पहले नीता अंबानी ने बुधवार की शाम जीओ वर्ल्ड सेंटर में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर का इनोग्रेशन किया है। इस दौरान उनके साथ पूरा अंबानी परिवार नजर आया। इस मौके पर जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने रहे वो थे – आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और अनंत अंबानी की करीबी दोस्त राधिका मर्चेंट।

अनंत की रुमर गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। उन्होंने अपने बालों में हाफ टाइ किया हुआ था और  न्यूड मेकअप के साथ वो काफी प्यारी लग रही थी। इसके साथ ही उन्होंने हल्की डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई थी। धीरुभाई अंबानी स्क्वायर इनोग्रेशन में उनकी और नीता अंबानी की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को तस्वीर में गले लगाती हुई नजर आईं हैं।  इस तरह का कार्यक्रम अंबानी परिवार ने पहली बार नहीं किया। इससे पहले ईशा अंबानी की शादी के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बाद  वो दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं, राधिका को लेकर मिली अब तक की जानकारी के मुताबिक वह एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और उपाध्यक्ष वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका ने पॉलिटिकल एंड इकोनॉमी में न्यूयॉर्क से ग्रेजुएशन किया है। वहीं, अब बात करते है जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाली जोड़ी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की ।धीरुभाई अंबानी  स्क्वायर इनोग्रेशन के कार्यक्रम के दौरान दोनों अपने परिवार के साथ अंडर प्रीविलेज बच्चों को खाना परोसते हुए नजर आएं।

यहां देखिए धीरुभाई अंबानी स्क्वायर इनोग्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें…

 

एक साथ प्यारा नजर आ रहा है अंबानी परिवार

मां बेटे की दिखी बॉन्डिंग

 

यहां देखिए श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।