कार्तिक आर्यन संग रिलेशन की अफवाहों पर क्या सोचती हैं अनन्या पांडे, जानने के लिए देखिए ये वीडियो

अनन्या पांडे ने हाल ही में कार्तिक आर्यन से अपने लिंकअप की खबरों पर बात की। उन्होंने बताया कि उनके साथ नाम जुड़ने पर वो क्या सोचती हैं। इसके अलावा अनन्या ने उनके साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर किया।

अनन्या पांडे(फोटो: इंस्टाग्राम)

अनन्या पांडे(Ananya Pandey) ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से इस साल बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म में लोगों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। इसके लिए इस एक्ट्रेस ने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया था। लेकिन अपनी इस फिल्म के अलावा भी ये एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन दोनों के अफेयर की खबरें कई बार सुनने मिल चुकी हैं। आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस जल्द ही कार्तिक के साथ ‘पति, पत्नी और वो’ में नजर आने वाली हैं।

हाल ही में अनन्या पांडे(Ananya Pandey Look) ने जूम टीवी के साथ अपने एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन से लिंकअप की खबरों से लेकर अपनी आने वाली फिल्म, कई चीजों के बारे में बात की। उन्होंने पति, पत्नी और वो में दो एक्ट्रेस होने की बात पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘मुझे लव ट्राएंगल पसंद है। साथ ही अगर फिल्म में 10 एक्ट्रेस भी होंगी और मेरा रोल अच्छा होगा, तो उसे जरूर करुंगी। मुझे ये फिल्म करके काफी मजा आया औरर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिला ये मेरी लिए सौभाग्य की बात है।’

वहीं, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के बारे में बात करते हुए अनन्या पांडे ने कहा-

मैंने भूमि के साथ अब तक काम शुरू नहीं किया है। मेरी शूटिंग उनके साथ जुलाई में शुरू होगी। वहीं, कार्तिक आर्यन के साथ काम करके ये चीज मैंने सीखा है कि वो बिना स्वार्थ के काम करते हैं। वो हर सीन को बेहतर से बेहतर बनाने में यकीन करते हैं। वो सिर्फ अपनी लाइनें याद नहीं करते, बल्कि उसे बेहतर बनाने की भी पूरी कोशिश करते हैं। वो एनर्जी से भरे इंसान हैं। मौका के हिसाब से वो हंसी-मजाक करना भी जानते हैं। वो बेहद कूल इंसान हैं।

वहीं, अनन्या से जब पूछा गया कि कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan Movies) के साथ लिंकअप की खबरें पढ़कर कैसा लगता है, तो इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, ‘काफी क्यूट है ये और मजेदार भी। हां, मैं खुश हूं।’ अब इन दोनों के बीच वाकई में कुछ है या सिर्फ अफवाह है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आप इस जोड़ी को देखने के लिए क्या एक्साइटेड हैं?कमेंट करके हमें बताएं।

आप भी देखिए जूम टीवी का ये वीडियो….

जानिए अनन्या पांडे किस सिंगर की दीवानी है और उनके बारे में क्या सोचती हैं…

वीडियो में देखिए अनन्या पांडे का नाम सुनकर कैसे शर्माए कार्तिक आर्यन…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।