Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: अंग्रजी मीडियम ने दुसरे कमाए इतने करोड़, कोरोनावायरस का हुआ असर

Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: इरफ़ान खान (Irrfan Khan) ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) से वापसी कर रहे है। उनकी हर फिल्म की तरह अंग्रज़ी मीडियम भी काफी धमाकेदार है। लेकिन अफ़सोस कोरोनावायरस के चलते यह फिल्म कुश ख़ास कमाई नहीं कर पा रही है।

अंग्रेजी मीडियम पोस्टर फोटो

Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: इरफ़ान खान (Irrfan Khan) ने फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ (Angrezi Medium) से वापसी कर रहे है। उनकी हर फिल्म की तरह अंग्रज़ी मीडियम भी काफी धमाकेदार है। लेकिन अफ़सोस कोरोनावायरस के चलते यह फिल्म कुश ख़ास कमाई नहीं कर पा रही है। इस फिल्म इरफ़ान खान के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और राधिका मदन (Radhika Madan) अहम् किरदार में नजर आ रहे है।

ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने बड़ी मुश्किल से कंट्रोल किया गुस्सा, देखिये ऐसा क्या किया फैन ने जो लोगों ने कहा ‘RUDE’

फिल्म रिलीज़ होने के बाद, विदेश के बाद भारत में भी कई जगह सरकार द्वारा सिनेमघर बंद रखने आदेश दिया गया था। इसके चलते अंग्रज़ी मीडियम के कलेक्शन पर भारी असर पड़ा है। पहले दिन इस फिल्म ने 4.03 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था। वहीँ दुसरे दिन यानी शनिवार को केवल 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल मिलकर अंग्रज़ी मीडियम ने 6.77 करोड़ जुटा लिए हैं।

बता दें, ‘अंग्रेजी मीडियम’ दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में दोबारा रिलीज की जाएगी क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद हैं। फिल्ममेकर दिनेश विजान ने बताया कि, ‘अंग्रेजी मीडियम’ के सफर को मैं जिंदगीभर याद रखूंगा। भारत सहित दुबई और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में इसे काफी सराहना मिला है। हालांकि कोरोना वायरल की वजह से यह दिल्ली, केरल और जम्मू-कश्मीर में रिलीज नहीं होगी। हालात सही होने पर इन जगहों में भी फिल्म रिलीज होगी। जैसा कि इरफान ने कहा, ‘हमारा इंतजार करें।’

‘अंग्रेजी मीडियम’ की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इरफान खान और राधिका मदान ने ये किरदार निभाया है। करीना, इरफ़ान और राधिका के अलावा इस फिल्म में डिंपल कपाडिया, कीकू शारदा, दीपक डोब्रियाल, रणवीर शोरे और पंकज त्रिपाठी अहम् किरदार निभाते नजर आयेंगे। अंग्रेजी मेडियम के डायरेक्टर है होमी अदजानिया (Homi Adajania) और यह फिल्म 13 मार्च, 2020 को रिलीज़ हुई थी।

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो