Sridevi Birthday: श्रीदेवी के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखी दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की आज 56वीं जयंती है। अभिनेता और उनके देवर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने एक फोटो शेयर कर एक्ट्रेस को नम आंखों से याद किया है।

श्रीदेवी और अनिल कपूर ने एक साथ कई फिल्में की हैं। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) पिछले साल काल के गाल में समां गई थीं। अगर आज वह हमारे बीच होतीं, तो आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही होतीं। बॉलीवुड की ‘हवा हवाई गर्ल’ के करोड़ों फैंस आज नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं। बोनी कपूर (Boney Kapoor) के छोटे भाई अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी श्रीदेवी की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है।

अनिल कपूर ने ट्विटर पर श्रीदेवी की यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज एक भावभीनी दिन है क्योंकि आज हम आपका 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको खोने का गम हम बहुत गहराई से महसूस करते हैं, लेकिन आपकी मुस्कान हमें याद है और वो खुशी भी याद है जो आप हमारी जिंदगी में लेकर आई थीं। वो सभी हमारी यादों में जिंदा है। हम आपको हर दिन याद करते हैं। श्रीदेवी।’

अनिल कपूर ने यह ट्वीट किया है…

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने भी अपनी मां की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। जान्हवी ने लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं मां, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’ सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह से श्रीदेवी का नाम ट्रेंड कर रहा था। उनके फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस को नम आंखों से याद कर रहे हैं। कपूर परिवार के तमाम लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रीदेवी को याद किया है।

जान्हवी कपूर ने मां को बर्थडे विश किया…

बताते चलें कि पिछले साल फरवरी में श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने के लिए दुबई गई थीं। 24 फरवरी को होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। दुबई में उनकी मौत की जांच-पड़ताल की वजह से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाने में देरी हुई थी। 28 फरवरी को मुंबई में उनका दाह-संस्कार किया गया था। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी।

जब मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांध दी थी

जब बॉलीवुड को आई श्रीदेवी की याद, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।