सोनम कपूर के शादी की पहली तस्वीर, शुरू हुई जोरों से तैयारी

शादी के लिए सज कर तैयार हुआ सोनम कपूर का घर

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर के शादी की पहली तस्वीर, शुरू हुई जोरों से तैयारी
शादी के लिए सज कर तैयार हुआ सोनम कपूर का घर

विराट- अनुष्का के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को लेकर खबरे आ रहे है। सोनम कपूर की शादी की तैयारियां धूम धाम से शुरू हो गई हैं और मुंबई में अनिल कपूर का बंगला पूरी तरह से सज चुका है। जी हां, आपको बता दें कि सोनम का घर अब सज चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें उनकी मम्मी सुनीता कपूर सभी इंतजाम को देखते हुए और दूसरों को सलाह देते हुए नजर आ रही।

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे। जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं। ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह होंगे। पहले खबरें थीं कि ये सोनम कपूर और आनंद डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। हालांकि अब शादी मुंबई में ही होने वाली है। कहा जा रहा है कि सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां और परिवार के करीबी लोग की इस शादी को अटेंड करने वाले हैं। वहीं संगीत सेरिमनी को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी सारी जिम्मेदारी कपूर परिवार ने फराह खान को दी है। हालांकि अभी तक दोनों के परिवार की ओर से कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है | सोनम कपूर काफी सालों से आनंद के साथ रिलेशनशिप में हैं |

खबरों की मानें तो संगीत सेरेमनी सोनम की बेस्ट फ्रेंड संयुक्ता नायर के फाइव स्टार होटल, द लीला में होगी। फराह खान संगीत फंक्शन को कोरियोग्राफ करेंगी। संगीत में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत के लिए अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में रिहर्सल शुरू हो गई है। इसमें अनिल और सुनीता कपूर का एक स्पेशल ऐक्ट होगा। सोनम के सभी कजिन भी इस प्री-वेडिंग सेरिमनी में शामिल होंगे। वे सोनम की गानों ‘अभी तो पार्टि शुरू हुई है’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और रितिक रोशन के मशहूर म्यूजिक विडियो ‘धीरे-धीरे से’ जैसे कुछ गानों पर परफॉर्म करेंगे।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply