अनिल कपूर ने कहा- यदि लाइफ में मैंने कभी निर्देशन किया, तो उस फिल्म में एक्ट्रेस होगी सोनम कपूर आहूजा

अनिल कपूर, राजकुमार राव और सोनम कपूर आहूजा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म रिलीज हो चुकी है जिसे दर्शक कुछ ख़ास पसंद नहीं कर रहे हैं।

अनिल कपूर के चेहरे पर सोनम कपूर की तस्वीरें (फोटो इंस्टाग्राम)

अनिल कपूर, राजकुमार राव और सोनम कपूर आहूजा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म रिलीज हो चुकी है जिसे दर्शक कुछ ख़ास पसंद नहीं कर रहे हैं। कमाई के मामले में भी ये फिल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। अब तक इस फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि 35 करोड़ की लागत से फिल्म बनाई गई। इस फिल्म के लिए हमें अभी फ्लॉप शब्द इस्तमाल नहीं करना है लेकिन अनल कपूर को ऐसा लगने लगा है कि दर्शकों ने इस फिल्म को नही अपनाया।

इस फिल्म में पहली बार बाप बेटी यानि अनिल कपूर और सोनम कपूर ने साथ काम किया है। ऐसे में एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने सोनम कपूर के अभिनय के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘वह इस तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं का चयन कर रही हैं। ‘नीरजा’ एक ऐसी फिल्म थी, जिसने कई अवधारणाएं तोड़ीं। इस फिल्म ने सोनम को एक अभिनेत्री के रुप में खुद को साबित करने का मौका दिया। मैं सोनम में विश्वास करने के लिए निर्देशक राम माधवनी का शुक्रिया अदा करता हूं।’

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए अनिल कहा ‘अब मैं ऐसा महसूस करता हूं कि ‘एक लड़की को देखा..’ ने सोनम को एक और अवसर दिया है, जिसकी वह हकदार है। वह कभी भी अति नाटकीय नहीं रही क्योंकि उसने अपने फर्स्ट हैंड एक्सपीरियंस के जरिए खुद को वास्तविक लोगों और परिस्थितियों से जोड़ा। उसने काफी पढ़ा और यात्राएं कीं। उसने ‘एक लड़की को देखा..’ में अपने किरदार से कनेक्ट किया और किरदार के भावनाओं को काफी सहज अदा के साथ जाहिर किया।’

अनिल कपूर के साथ जब ये पूछा गया कि अपनी बेटी के साथ पहली बार काम करने को लेकर आप कुछ कहना चाहते हैं? जवाब में उन्होंने कहा ‘खूबसूरत पटकथा के अलावा, वही मुख्य वजह थी यह फिल्म करने की। हमने सही फिल्म में एकसाथ काम करने का इंतजार किया था। मैं उसके समर्पण से काफी खुश हूं।”

अनिल कपूर ने ये भी साफ़ किया है कि अगर करियर में उन्होंने कभी निर्देशन किया तो उनकी अभिनेत्री सोनम कपूर ही होगी। ‘

देखें अनिल कपूर की तस्वीरें…

अनिल कपूर को यूं चीयर करते नजर आए रणवीर सिंह…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।