अनिल कपूर ने दिवंगत एक्टर संजीव कुमार पर लिखी किताब को किया लांच , कही ये बड़ी बात ….

एवरग्रीन एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के जन्मदिन के मौके पर उनकी जीवन पर आधारित किताब लांच कि गेन। इस लांच इवेंट के मौके पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कई बातें कही। उन्होंने कहा कि, "हम सभी एक्टर्स संजीव कपूर से काफी प्रेरित हैं। सजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के साथ फिल्म संघर्ष में एक्टिंग कि थी और वो संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) कि एक्टिंग से खूब प्रभावित हुए थे।

बॉलीवुड जगत के एवरग्रीन एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने इंडस्ट्री को कई हिट मूवीज दी हैं। आज भी उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन को लोग खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड को आइकॉनिक फिल्म देने वाले एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के 84वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बायोग्राफी ‘द एक्टर वी ऑल लव्ड’ मुंबई में लांच की गई हैं। इस किताब को रीता रामामूर्ति गुप्ता और संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के भतीजे उदय जरीवाला ने मिल कर लिखा हैं। इस किताब के लांच के मौके पर रीता रामामूर्ति गुप्ता, संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी मौजूद थे। इस बायोग्राफी में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के बारे में उल्लेख किया गया है। इस किताब को दोनों राइटर्स के साथ अनिल ने भी लांच किया।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कहा :

 

इस लांच इवेंट के मौके पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कई बातें कही। उन्होंने कहा कि, “हम सभी एक्टर्स संजीव कपूर से काफी प्रेरित हैं। सजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के साथ फिल्म संघर्ष में एक्टिंग कि थी और वो संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) कि एक्टिंग से खूब प्रभावित हुए थे। दिलीप साहब ने तब कहा था कि संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) एक अभिनेता के तौर पर भारतीय सिनेमा जगत में एक महान कलाकार कहलायेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि, एक होते है स्टार और दूसरे होते हैं एक्टर मगर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) स्टार या एक्टर नहीं बल्कि एक ‘स्टार- एक्टर’ थे और उनकी बात कि कुछ और थी। संजीव कुमार ने अपने करियर के एक छोटे से संजीव में क्या हासिल किया है। मेरे पास व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है। रीता राममूर्ति गुप्ता की यह पुस्तक उनकी फिल्मों को फिर से जीवंत करेगी। सिनेमा के प्रेमी उनके हर फिल्म को हमेशा याद रखेंगे।” इस बुक लांच के बारे में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने ट्वीट किया हैं।

रीता राममूर्ति गुप्ता ने बताया :

 

इस बायोग्राफी कि राइटर रीता राममूर्ति गुप्ता ने कहा कि, ‘इस पुस्तक को लिखने में मुझे चार साल लगे, 25 से अधिक योगदानकर्ताओं के साथ कई इंटरव्यूज, पांच भाषाओं में 800 से अधिक पत्रिका लेख प्रस्तुत किए। संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) उन कलाकारों में से एक थे, जो इसे निभाने के बजाय ‘चरित्र बन गए’ और उनके राष्ट्रीय पुरस्कार इसे साबित करते हैं।

यह पुस्तक उनकी शुरू से अंत तक कि कहानी, उनकी प्रेरणाओं, उनके भय और उनकी ईश्वर-प्रदत्त प्रतिभा का वर्णन करती है। पाठकों को लगेगा कि वे उसी कमरे में हैं जहां संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) उनके जीवन को प्रत्यक्ष रूप से समझ रहे हैं। यह एक मनोरंजक पठन है और महत्वाकांक्षी अभिनेताओं के लिए एक ही बार में तैयारी है।”

 

 

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह हुए हमेशा के लिए एक, देखें शादी की तस्वीरें

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.