Cannes 2019: अनिल कपूर ने सोनम कपूर और रिया कपूर के फैशन सेंस को लेकर की तारीफ, खुद को बताया प्राउड फादर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के लुक की एक तस्वीर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने अपनी बेटियां सोनम और रिया कपूर की तारीफ की है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में सोनम कपूर(फोटो:इंस्टाग्राम)

चाहे उनका रेड गाउन में ग्लैमरस अंदाज हो या टक्सीडो में क्लासी लुक, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने हरेक लुक से काफी तारीफें पा रही हैं। लेकिन सिर्फ फैंस नहीं, उनके पापा अनिल कपूर भी अपनी बेटी के कान्स लुक से काफी इंप्रेस हुए हैं और इस बात को खुद एक्टर ने अपने एक पोस्ट में जाहिर किया है।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कुछ वक्त पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor Cannes Look) की कान्स से उनकी रेड गाउन वाली तस्वीर डाली है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी दोनों बेटी सोनम कपूर और रिया कपूर की तारीफ की है। एक्टर ने अपने पोस्ट में बेटियों की तारीफ करते हुए कहा-

हरेक आउटफिट से दुनिया में अपने लुक से तारीफें पा रही हो। ऐसे शानदार फैशन क्रिएट करने के लिए मुझे तुम दोनों (सोनम और रिया) पर काफी गर्व है। लुक और इस लुक के पीछे जो दिमाग शामिल है दोनों को ढेर सारा प्यार।

इसके साथ उन्होंने हैशटैग प्राउड फादर भी लिखा है। गौरतलब हो कि इस बार सोनम कपूर कान्स 2019 में अपनी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) के साथ गई हैं। रिया सोनम की स्टाइलिस्ट भी हैं। इतना ही नहीं, रिया अपनी बहन सोनम के कई और मौकों और फिल्मों में भी स्टाइलिस्ट रह चुकी हैं। इन दोनों बहनों का अपना एक फैशन ब्रैंड ‘रेशोन (Rheson)’ भी है।

सोनम कपूर हाल ही में अपने पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आईं थी। ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित थी। इसमें अनिल ने सोनम की पिता की ही भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला के अलावा साउथ की एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आईं थी।

जानिए सोनम कपूर ने विवेक ओबरॉय के ऐश्वर्या राय के विवादित मीम पर क्या बयान दिया…

वीडियो में देखिए कान्स में 2011 से अब तक सोनम कपूर का लुक कितना बदल गया…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।