दीपवीर से अनिल कपूर ने मिटाई नाराजगी, मुंबई रिसेप्शन में शामिल होने को लेकर कही ये बड़ी बात

दीपिका-रणवीर शादी के बाद एक दूसरे के साथ पूरी तरह से एंजॉय करने में लगे हुए हैं। दीपवीर को लेकर अनिल कपूर का एक बयान सामने आया है...

सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और बाजीरॉव रणवीर सिहं (Ranveer Singh) की शादी का सारी रस्में 14-15 नवंबर को पूरी हो गई हैं। दीपिका-रणवीर शादी के बाद एक दूसरे के साथ पूरी तरह से एंजॉय करने में लगे हुए हैं। दीपवीर को लेकर अनिल कपूर का एक बयान सामने आया है। इसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने शादी में इटली न बुलाए जाने को लेकर अपनी बात खुलकर रखी।

अनिल कपूर अपनी बेटी रिया कपूर के साथ गोआ में IFFI में शामिल हुए। वहां उन्होंने पैनल डिस्कशन के दौरान दीपवीर की शादी को लेकर बयान दिया। अनिल कूपर ने कहा, ‘ मैं नहीं जानता कि ये खबर कहा से आई थी कि मैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण द्वारा शादी में न बुलाने को लेकर नाराज हूं। मैं उनके रिसेप्शन में 1 दिसम्बर को जा रहा हूं।’

दरअसल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने अपनी शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलेब्स को ने इनवाइट नहीं किया गया था। इसी के चलते खबरें आई थी कि अनिल कपूर रणवीर सिंह से नाराज हैं। रणवीर के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं। इसके बावजूद भी कपूर परिवार को रणवीर सिंह ने नहीं बुलाया। हालांकि इस इंवेट में अनिल कपूर ने इस सारी बातों को अफवाह बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 01 दिसंबर को मुंबई के होटल ग्रांड हयात में दीपवीर ने शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी है। इसमें बॉलीवुड के दोस्त शामिल होंगे। वहीं आज मुंबई में दीपवीर का पहला रिसेप्शन है। इसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही इस रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका और निक भी नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका 1 दिसम्बर को दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी अटेंड नहीं कर पाएंगी। इसके चलते वो आज होटल हयात में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करेंगी। ये तो तय है कि दीपवीर के आज के पार्टी में उनका लुक देखने के लिए उनके फैंस बेताब है, लेकिन प्रियंका और निक भी इस पार्टी में लाइम लाइट रहेंगे।

वेल अनिल कपूर के इस बयान पर आपका क्या कहना है हमें नीचे कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए अनिल कपूर की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।