स्लमडॉग मिलियनेयर के 10 साल पूरे होने पर अनिल कपूर का खुलासा, ऑस्कर से पहले उन्हें पड़ी थी बीवी की डांट

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के एक्टर अनिल कपूर ने बताया कि ऑस्कर अवार्ड्स से एक रात पहले उनकी पत्नी ने उन्हें इस वजह से डांट सुनाई थी, यहां जानें वजह

अनिल कपूर और सुनीता कपूर (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के झक्कास मैन यानी कि अनिल कपूर उस समय इतिहास का एक हिस्सा बन गए जब साल 2009 में भारतीय कलाकारों से सजी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर (2008) ने ऑस्कर पुरस्कार जीता| हाल में ही अनिल कपूर ने एक इवेंट के दौरान इस अवार्ड शो के एक शाम पहले की बात को याद किया| उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड्स से एक रात पहले उन्हें पत्नी सुनीता कपूर ने उन्हें डांट लगाई थी|

सदाबहार फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने बताया…

 मेरे परिवार के लिए, ऑस्कर कोई मायने नहीं रखता। मेरी पत्नी और मैं अवार्ड  फंक्शन से एक रात पहले सोनम से बात कर रहे थे | मैंने कहा, ‘अब मुझे सोने दो’ और उसने (सुनीता) कहा, ‘ऑस्कर छोड़ो, पहले मेरी बात सुनो। ‘ इसलिए तब भी, परिवार मेरी प्राथमिकता थी। ऑस्कर प्रेसन्टेशन से एक रात पहले मुझे सुनीता ने खूब सुनाया |

गौरतलब है कि अनिल कपूर स्लमडॉग मिलियनेयर (2008) को ऑस्कर मिलने के दस साल का जश्न मनाने के लिए शहर में एक खास इवेंट में पहुंचे हुए थे| डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आठ अवार्ड्स मिले थे| म्यूज़िक कम्पोज़र और सिंगर एआर रहमान को ‘जय हो’ गाने के लिए उसी रात दो ऑस्कर अवार्ड्स मिले| वो ये अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय बने | उन्होंने इस अवार्ड को पाकर इतिहास रच दिया। स्लमडॉग मिलियनेयर (2008) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशन, रूपांतरित पटकथा, सिनेमैटोग्राफी, संपादन और साउंड मिक्सिंग के लिए रेसुल पॉकेट्टी का अवार्ड भी जीता।

ऑस्कर मिलने के दौरान अनिल कपूर के मन में क्या चल रहा था? इस पर उन्होंने बताया…

जिस समय स्लमडॉग मिलियनेयर को बेस्ट फिल्म के रूप में घोषित किया गया था, उस समय उनका मन था कि वो स्टेज़ पर फेमस राम लखन डांस स्टेप करे| हालाँकि इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे लगा कि अगर मैं ऐसा करता हूं, तो मैं प्रोटोकॉल तोड़ दूंगा और वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं! अगर भारत होता तो मैं जरूर ऐसा ही करता| 

यहां देखिये अनिल कपूर और  उनकी पत्नी सुनीता की कुछ खास तस्वीरें…

 

 

यहां देखिये हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।