सोनम कपूर की शादी पर पापा अनिल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, शॉकिंग बयान

सोनम और आनंद की शादी पर पापा अनिल कपूर शॉकिंग बयान

सोनम और आनंद की शादी पर पापा अनिल कपूर शॉकिंग बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर हैं। खबरों के मुताबिक, आगामी 8 मई को वह अपने बॉयफ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में जल्दी शादी करेंगी। हालांकि, सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर ने पहली बार बेटी की शादी पर चुप्पी तोड़ी है।

एक खबर के मुताबिक, अनिल कपूर हाल ही में 19वें आईफा अवॉर्ड के लिए वोटिंग करने पहुंचे थे और जब मीडिया ने उनसे सोनम कपूर की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह सही वक्त आने पर सारी चीजें बताएंगे। अनिल के अनुसार, मीडिया हमेशा ही मेरे और मेरे परिवार के साथ रहा है और वक्त आने पर आप सभी को सारी जानकारी मिल जाएगी। हम यह सब आपसे नहीं छिपाएंगे। आपको यह भी पता चल जाएगा कि घर के बाहर लाइट्स क्यों लगाई गई।

खैर, सोनम कपूर की शादी में एक नया ट्वीट्स आया है। सोनम और आनंद अपनी शादी में कोई कार्ड-वार्ड नहीं छपवा रहे हैं। जी हां बल्कि कार्ड की जगह वो ई-इन्विटेशन भेजने वाले हैं। इन कस्टमाइज्ड कार्ड्स में गेस्ट के नाम लिखे होंग। दो पेज का ये इन्विटेशन कार्ड ग्रीन और बेज कलर का होगा। इसके साथ ही कुछ स्टिकर्स भी छपवाए जाएंगे। ताकि कोई बिन बुलाया मेहमान शादी में ना घुस आए। गेट पर एंट्री के समय मेहमानों तो मोबाइल पर अपना इन्विटेशन कार्ड दिखाना होगा। यह सारी तैयारी पेपर बर्बादी को रोकने के लिए हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, शादी की रस्मों की शुरुआत 7 मई से होगी। मेहंदी और हल्दी की रस्म सोनम कपूर के बीकेसी रेजिडेंस पर होगी। इस दिन की कलर थीम व्हाइट रखी गई है। सभी मेहमान व्हाइट कलर के एथनिक वीयर में नजर आएंगे। शादी के तुरंत बाद सोनम अपनी फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ के प्रमोशन में जुट जाएंगी। उनकी ये फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होने वाली है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.