बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : पहले दिन ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म का ठंडा प्रदर्शन, कमाई मात्र इतने करोड़

दर्जन भर कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया लेकिन रिलीज के पहले दिन दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब साबित हुए। वैसे चिंता की बात नहीं है क्योंकि अभी वीकेंड बचा है।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : पहले दिन ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म का ठंडा प्रदर्शन, कमाई मात्र इतने करोड़

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में अनिल कपूर ने पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ काम किया। लोग देखना चाह रहे थे कि फिल्म में दोनों साथ एक्टिंग करते हुए कैसे दिखेंगे? राजकुमार राव का इस फिल्म में अहम् रोल रहा। जूही चावला ने भी बढ़ियां अभिनय किया। फ़िल्मी पत्रकारों ने इस फिल्म के लिए अच्छा रिव्यू लिखा। सभी किरदारों की खूब तारीफ़ हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का जादू पहले दिन नहीं चला। मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक़ देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन मात्र 3.30 करोड़ रूपये का बिजनेस किया। जो कि बहुत कम है। इस आंकड़े की जानकारी फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीटर अकाउंट पर दी है।

दर्जन भर कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया लेकिन रिलीज के पहले दिन दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब साबित हुए। वैसे चिंता की बात नहीं है क्योंकि अभी वीकेंड बचा है। आकलन है कि शनिवार और रविवार की कमाई ये फिल्म बेहतर कर जाएगी। अगर इस वीकेंड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक नहीं रहा तो इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। कमाल की बात तो ये है राजकुआर राव इन दिनों स्टारडम के साथ चल रहे हैं लेकिन फ्राइडे के दिन इनकी फिल्म क्यों नहीं चली, हैरानी की बात है। जबकि राजकुमार की हालही में रिलीज हुई फ़िल्में अच्छा प्रदर्शन कर गई।

देखें तरण आदर्श का ट्वीट

कुल 1500 स्क्रीन पर इस फिल्म को रिलीज किया गया है और एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन फ़िल्मी सितारों के लिए भी रखा गया। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने तो इस फिल्म की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे सभी किरादरों की एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं। बावजूद इसके पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहा। कहा ये जा रहा था कि अनिल कपूर की ये फिल्म पहले दिन कम से कम 6 से 8 करोड़ रूपये के बीच का बिजनेस कर सकती है।

देखें अनिल कपूर की तस्वीरें

वीडियो में देखें अपनी बिगड़ी तबियत पर अनिल कपूर ने क्या कहा?

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।