अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का 85 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं अस्पताल में भर्ती

भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) की मां कमला जलोटा (Kamla Jalota) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं।

अनूप जलोटा की मां लंबे समय से बीमार थीं। (फोटो- ट्विटर)

भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) की मां कमला जलोटा (Kamla Jalota) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से अस्पताल में भर्ती थीं। 21 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार होगा।

अनूप जलोटा के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने बताया कि अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा ने शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अंतिम सांस ली। चलने-फिरने और खाने-पीने में दिक्कत की वजह से उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुशल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

कमला जलोटा का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को होगा। दरअसल अनूप जलोटा के एक भाई अमेरिका में और बहन लंदन में रहती हैं। उन्हें मुंबई पहुंचने में समय लगेगा। इसी वजह से उनका अंतिम संस्कार 21 जुलाई को मुंबई में किया जाएगा। कई बॉलीवुड हस्तियों ने जलोटा परिवार को सांत्वना दी।

अनूप जलोटा परिवार में अपनी मां के सबसे करीब थे। मां के निधन के बाद अनूप टूट गए हैं। बताते चलें कि साल 2004 में अनूप जलोटा के पिता पुरुषोत्तम जलोटा का लिवर फेल्योर की वजह से निधन हो गया था। उस समय वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे।

गौरतलब है कि पिछले साल अनूप जलोटा रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। जसलीन मथारू के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री की थी। उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई। शो से निकलने के बाद अनूप ने कहा था कि उन्होंने जसलीन के साथ बतौर गुरु-शिष्य शो में एंट्री की थी। शो में उनके बारे में गलत दिखाया गया था। अनूप और जसलीन के पिता केसर मथारू काफी अच्छे दोस्त हैं। जसलीन उनकी स्टूडेंट हैं।

अनूप जलोटा का खुलासा- ‘बिग बॉस’ के टॉर्चर रूम में भेजने के बाद सलमान खान ने मांगी थी माफी

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।