VIDEO: न्यूयॉर्क में अनुपम खेर को नहीं पहचान पाए भारतीय कैब ड्राइवर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इस समय न्यूयॉर्क में हैं। खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भारतीय कैब ड्राइवर के साथ नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ड्राइवर अभिनेता को पहचान ही नहीं पाए।

अनुपम खेर इस समय न्यूयॉर्क में हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म वन डे रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ ईशा गुप्ता नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अभिनेता फिलहाल प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से इस समय न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक भारतीय कैब ड्राइवर के साथ नजर आ रहे हैं।

भारतीय कैब ड्राइवर का नाम जुगल किशोर है और वह पंजाब के रहने वाले हैं। जुगल किशोर कहते हैं कि वह अनुपम खेर को पहचान ही नहीं पाए। वह करीब 33 साल से वहां हैं। वह भारत को बहुत मिस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत में जो मजा है, वो यहां तो है नहीं।’ अनुपम खेर ने पूछा कि आपने मुझे नहीं पहचाना तो जुगल किशोर बोले, ‘आप बिल्कुल 20-25 साल के लड़के लग रहे हो, तो मैं आपको कैसे पहचानता।’

अनुपम खेर ने फैंस के साथ यह वीडियो शेयर किया है…

अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह हॉलीवुड सीरीज में भी काम कर रहे हैं। खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी अभिनेत्री पत्नी किरण खेर (Kirron Kher) चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने किरण खेर को दूसरी बार चंडीगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को हराया था। उनके बेटे का नाम सिकंदर खेर है और सिकंदर अभिनेता हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी में सिकंदर नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

अमरीश पुरी को याद कर बोले अनुपम खेर- फिल्मों में विलेन थे लेकिन मेरे बड़े भाई जैसे थे

वीडियो में देखिए अनुपम खेर ने राजनीति में शामिल होने को लेकर क्या कहा…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।