क्वांटिको के सेट पर प्रियंका चोपड़ा को मिला ऐसा सरप्राइज

प्रियंका चोपड़ा को मिलने पहुंचे बॉलीवुड के यह एक्टर

प्रियंका चोपड़ा को मिलने पहुंचे बॉलीवुड के यह एक्टर

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड शो क्वांटिको को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसलिए वे कई दिनों से अमेरिका में ही हैं। जल्द वे भारत लौटेंगी चूंकि क्वांटिको 3 का शेड्यूल खत्म हो चुका है। हाल ही में प्रियंका को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता ने सरप्राइज दिया। एक्टर अनुपम खेर इन दिनों न्यू यॉर्क में हैं और बुधवार को वह न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा से मिलने पहुंचे। बता दें, प्रियंका भी इन दिनों न्यू यॉर्क में अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने जासूसी थ्रिलर शो के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। क्वांटिको’ 28 अप्रैल को छोटे पर्दे पर लौटेगा। इसमें प्रियंका एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। क्वांटिको का प्रसारण 28 अप्रैल से होगा | वहीं, उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म अ किड लाइक जेक और इजंट इट रोमेंटिक जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी | अभिनेता अनुपम खेर ने अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के सेट पर प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। उन्होंने गुरुवार सुबह ट्विटर पर अपनी मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं।

उन्होंने लिखा, “प्यारी प्रियंका को उनके प्यार और सौहार्द के लिए धन्यवाद। ‘क्वांटिको’ के सेट पर आना और तुमसे मिलना अद्भुत रहा। आप एक स्टार हैं। एक साथी भारतीय के रूप में मुझे आपकी उपलब्धियों और आप पर बहुत गर्व है। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। भारतीय कलाकार, विदेशी एंबेसडर।

प्रिंयका ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया, अनुपम खेर सर को धन्यवाद। दोबारा मिलना अद्भुत रहा। मेरे देश की खुशबू। आप यहां जिसके लिए आएं हैं उसके लिए शुभकामनाएं! आपसे दोबारा मुलाकात के लिए उत्साहित हूं।

 

बताते चलें कि, हाल ही में हुए दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह अॉस्कर 2018 में फिल्म जगत के बड़े सितारे मौजूद थे। इस समारोह में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने वाली थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा यहां नहीं पहुंच सकीं थीं। उन्होंने खुद बताया था कि, वो बहुत बीमार थीं जिस कारण वो इस समारोह का हिस्सा नहीं बन सकीं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.