उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के मुरीद हुए अनुपम खेर, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

अनुपम खेर ने उरी की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की। वहीं इससे पहले फिल्म की तारीफों के पुल बॉलीवुड सितारों के अलावा राजनेता भी बांध चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपन खेर(फाइल फोटो)

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म से इन दिनों विक्की कौशल और यामी गौतम चारों ओर छाए हुए हैं। इन सितारों के अभिनय की तारीफें चारों ओर हो रही है। फिल्म के तारीफो के पुल ऑडियंस, फिल्म क्रिटीक, बॉलीवुड के सितारों के अलावा राजनेता भी इसकी तारीफ करने से नहीं चूके हैं। अब विक्की कौशल और यामी गौतम की इस फिल्म की तारीफ बॉलीवुड के अभिनेता अनुपन खेर ने की है।

अनुपम खेर ने उरी की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मैंने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक न्यूयॉर्क में देखी। क्या शानदार फिल्म है। मैंने भारतीय सिनेमा का हिस्सा होने पर गर्व महसूस किया। फिल्म ने तकनीकी रूप से अंतरराष्ट्रीय लेवल पर विषय को ऊपर उठाने का काम किया है।

वहीं इस फिल्म की इससे पहले ऋषि कपूर ने भारत में बनी अब तक सबसे अच्छी फिल्म बताई है। उन्होंने भी ट्विवटर पर लिखा था, मैंने उरी देखी। युद्ध को दर्शाती बहुत अच्छी फिल्म है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि भारत में बनाई गई अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। उन्होंने आगे कहा कि ये फिल्म दिखाती है कि भारत पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ नहीं है लेकिन जो आतंकवादी इस कैंप में ट्रेनिंग लेते हैं उनके खिलाफ है। ये आंख खोलने वाली फिल्म है।

अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गया पोस्ट…

बताते चलें कि उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2016 में हुए उरी अटैक पर आधारित फिल्म है। फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में अब भी फिल्म लगी हुई है। फिल्म  100 करोड़ के पड़ाव पार कर चुकी है। वहीं इस फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग के सभी मुरीद हो गए हैं। हर कोई विक्की कौशल के अभिनय की तारीफ कर रहा है। वेल अगर आपने ये फिल्म देखी है और आपको कैसी लगी है तो हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए आलिया भट्ट और विक्की कौशल का ये वीडियो…

विक्की कौशल की देखिए अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।