किशोर कुमार की बायोपिक पर अनुराग बासु का बड़ा बयान, कहा- रणबीर और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध

अनुराग बासु ने एक और दिलचस्प परियोजना के बारे में राज खोला। जिसे वह शुरू करने के लिए उत्सुक थे। हम बात कर रहे हैं बहुप्रतीक्षित किशोर कुमार की बायोपिक की।

अनुराग बासु और रणबीर कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

अनुराग बासु (Anurag Basu) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बॉलीवुड को बर्फी और जग्गा जासूस जैसी अच्छी फ़िल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी ने बर्फी के रूप में एक बड़ी हिट दी थी, जग्गा जासूस बॉक्‍स-ऑफिस पर छाप छोड़ने में असफल रही। अनुराग वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘लूडो’ में व्यस्त हैं। वहीं अनुराग बासु ने किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर बड़ी बात कही।

फिल्मफेयर के साथ एक विशेष बातचीत में, अनुराग बासु ने एक और दिलचस्प परियोजना के बारे में राज खोला। जिसे वह शुरू करने के लिए उत्सुक थे। हम बात कर रहे हैं बहुप्रतीक्षित किशोर कुमार की बायोपिक की। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रणबीर कपूर को इसके लिए पहली पसंद के रूप में चुना गया है। बता दें इस समय फिल्म ‘लूडो’ में उनके साथ राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा काम कर रहे हैं।

अनुराग बासु और रणबीर कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

किशोर कुमार की बायोपिक के बारे में बात करते हुए अनुराग ने बताया कि “किशोर कुमार की बायोपिक निश्चित रूप से होगी। रणबीर कपूर और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन यह मेरी उपलब्धता और उनकी तारीखों पर निर्भर करता है कि फिल्म कब शुरू होगी। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर मेरी पहली पसंद हैं। खैर, अब जब निर्देशक ने अपने मुंह से इसकी पुष्टि कर दी है, तो परियोजना के चारों ओर चर्चा काफ़ी बढ़ गई है।

बता दें रणबीर कपूर इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के साथ-साथ ‘शमशेरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी वहीं ‘शमशेरा’ में वह वाणी कपूर के साथ जोड़ी बनाते दिखाई देंगे। अगर अनुराग बासु की बात की जाए तो वह मल्टीस्टारर फिल्म लूडो पर काम कर रहे हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.