अनुराग कश्यप ने दिया जवाब कहा ..करता हूँ 22 साल छोटी लड़की से प्यार

अनुराग कश्यप ने दिया छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड होने पर ये जवाब

अनुराग कश्यप ने दिया छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड होने पर ये जवाब

अनुराग कश्यप अपने फिल्मों की वजह से तो चर्चा का विषय बने ही रहते हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी से छुपी हुई नहीं है| आपको बता दें बॉलीवुड निर्देशक अपनी लाइफ में दो बार शादी कर चुके हैं लेकिन दोनों ही बार उनकी शादी नाकाम रही|

अनुराग कश्यप ने अपनी दोनों ही पत्नियों से तलाक ले लिया है| यही नहीं बल्कि उनकी एक बेटी भी है| अनुराग कश्यप ने दोबारा बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोच्लिन से शादी की थी| हालाँकि 2015 में दोनों का ही तलाक हो गया था| लेकिन दो नाकाम रिश्तों के बाद भी अनुर्ग कश्यप एक बार फिरसे प्यार में पड़े हैं| अनुराग कश्यप को अपने से उम्र में लगभग 22 साल की छोटी लड़की से प्यार हो गया है|

अनुराग ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो दिल टूटने और दुखड़ा रोने के बजाय प्यार में रहना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया में बहुत सारे ऐसे गाने हैं जो नफरत और आत्मघृणा के भावों से हमें वाकिफ कराते हैं, पर उन्हें यह समय की बर्बादी लगता है। उन्हें टूटे हुए दिल की अपेक्षा प्रेम में रहना पसंद है।

यही नहीं बल्कि अनुराह्ग कश्यप ने अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा के साथ खुद के उम्र के फासले पर बोले कि उम्र सिर्फ एक नंबर है| उन्हें प्यार की फिलिंग पसंद है और वो 90 की उम्र तक प्यार करेंगे|

यही नहीं बल्कि उन्होंने अपने एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि के बारे में बात करते हुए कहा, “अलग होने के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “कल्कि को उनके काम के लिए पूरा क्रेडिट नहीं मिला। लोगों को लगा कि उनको मेरी वजह से काम मिल रहा है, पर ऐसा बिलकुल भी नहीं था।”

वैसे अनुराग का ये बयान भी उनके दुसरे बयानों की तरह बोल्ड है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।