विराट कोहली की खूबसूरती पर फ़िदा हुई अनुष्का शर्मा, कुछ इस तरह बयां की अपने दिल की बात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच का का रोमांस देखकर आप भी कह उठेंगे 'कितनी प्यारी जोड़ी है|' देखिये किस तरह एक दूसरे पर प्यार लुटा रहा ये जोड़ा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (इंस्टाग्राम)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने व्यस्त दिनों में भी एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं। 2017 में इटली में दोनों ने अपने करीबियों के साथ शादी कर ली| हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में, विराट को पूरी दुनिया की यात्रा करनी पड़ती है और कभी-कभी, अनुष्का भी उनके साथ जाती हैं। जैसे की अपनी फिल्म ज़ीरो की रिलीज़ के बाद, अनुष्का ने ऑस्ट्रेलिया जाकर अपने पति विराट के साथ समय बिताते हुए नज़र आयी थी। अब ऐसे में भारतीय कप्तान विराट को ये अंदाज़ निश्चित रूप से पसंद आ रहा हाउ जहाँ उन्हें अपनी पत्नी के साथ प्यार करने का मौका मिल रहा है| अक्सर अनुष्का भी उनके लिए स्टैंड में चीयर करती नजर आती हैं।

अब, वे दोनों न्यूजीलैंड में हैं और अनुष्का के घर जाने से पहले एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। आज अनुष्का और विराट एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हुए नज़र आये| दोनों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटो पोस्ट किया| एक फोटो में, हम अनुष्का को विराट के ठीक बगल में देख सकते हैं जहां वो दोनों सेल्फी क्लिक करते। वहीँ एक दूसरी तस्वीर में, अनुष्का ने एक पोज़ दिया है और विराट ने उसकी फोटो क्लिक की। एक और क्यूट फोटो में, अनुष्का और विराट को एक साथ देखा जा सकता है| इस फोटो को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा स्टोरी ओर शेयर किया| उन्होंने इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा , “उफ्फ इतनी खूबसूरती, नहीं संभाल सकती।”

अब इन दोनों का ये अंदाज़ देखने ही लायक है| आपको बता दें फिलहाल विराट की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है और अनुष्का उनके साथ हैं। काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार ज़ीरो नाम की फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था|

इसके पहले उन्होंने सुई धागा: मेड इन इंडिया में वरुण धवन के साथ काम किया था| 2018 की शुरुआत में अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज़ हुई थी| ये एक हॉरर फिल्म थी।

अनुष्का का ऐसा अंदाज़ पहले कभी किसी ने नहीं देखा था ऐसे में उनका ये किरदार देखकर सभी शॉक हो गए थे|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।