अनुष्का शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत पर दी बधाई, कुछ इस तरीके से की पति विराट कोहली की तारीफ

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के साथ भारतीय झंडे का स्टीकर लगाया और एक कैप्शन के साथ फोटो शेयर की है। जिस पर लिखा हुआ है 'तिरंगा लहराया'। अनुष्का हमेशा विराट को सपोर्ट करती हैं।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ क्रिकेट मैदान में।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 2-1 से क्रिकेट टेस्ट सीरिज अपने नाम कर ली है। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह एक ऐतिहासिक जीत है। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ये जीत हासिल की है। इस पर पूरे देश को गर्व हो रहा है। वहीं, विराट की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली और भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के साथ भारतीय झंडे का स्टीकर लगाया और एक कैप्शन के साथ फोटो शेयर की है। जिस पर लिखा हुआ है ‘तिरंगा लहराया’। अनुष्का हमेशा विराट को सपोर्ट करती हैं। अपने हेक्टिक शेड्यूल के बावजूद, वह हर मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंच जाती हैं।

अनुष्का ने कहा इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा,’लोग आते हैं, चले जाते हैं!! इस टीम ने इतिहास बनाया और लिखा। सबी खिलाड़ियों, यूनिट और सपोर्टिंग स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। मैं बहुत खुश हूं और माई लव विराट कोहली मुझे तुम पर गर्व है।’

यहां देखिए अनुष्का शर्मा का पोस्ट…

भारत की इस जीत पर विराट कोहली ने इसे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनकी बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत वर्तमान टीम की अलग पहचान बनाएगी। आपको बता दें कि भारत की आजादी के बाद भारत जितनी बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया, उतनी बार कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई थी। पहली बार कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रचा है।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, ‘आपने मुझे बहुत सारी खुशियां दी हैं।’ विराट ने भी न्यू ईयर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सभी को नया साल मुबारक हो। आगे एक शानदार साल है, भगवान सभी को आशीर्वाद दें।

यहां देखिए अनुष्का शर्मा का वीडियो…

 

देखिए अनुष्का-विराट की तस्वीरें…

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।