शादी के बाद अनुष्का शर्मा को मिली नई खुशखबरी, पढ़ें

अनुष्का शर्मा को पेटा-2017 परसन ऑफ द ईयर का मिला अवार्ड

अनुष्का शर्मा को पेटा-2017 परसन ऑफ द ईयर का मिला अवार्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए साल 2017 न सिर्फ उनकी शादी की वजह से खास रहा बल्कि अब उन्हें ‘पेटा-2017 परसन ऑफ द ईयर’ के लिए चुना गया है। अनुष्का शर्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पशुओं की सुरक्षा और उनसे सम्बंधित पोस्ट करती हैं| अनुष्का एक वेजिटेरियन हैं यही वजह है कि उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा जा रहा है|

गौरतलब है कि पीपुल्स फॉर दि एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल पेटा के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने मीडिया को दिए हुए स्टेटमेंट में बताया कि अनुष्का शर्मा पशु अधिकारों की समर्थक हैं, जिनकी दयालुता और कार्य प्रशंसनीय हैं।’

पेटा ने अपने बयान में कहा कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया ट्विटर पर मुंबई में पशुओं पर क्रूर अत्याचार पर बैन की मांग की है, जहां अक्सर लाचार घोड़ों को बगैर पर्याप्त आराम, भोजन या पानी दिए सभी मौसमों में यात्रियों को खींचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से हेमा मालिनी, आर माधवन, जैकलीन फर्नांडिस और कपिल शर्मा को पेटा के ‘पर्सन ठफ द ईयर’ का अवार्ड मिल चूका है|

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं दोनों की शादी को लेकर खबरें मीडिया में आ चुकी थी लेकिन दोनों ने इस रिश्ते पर कभी अपनी मंजूरी नहीं दी| हालाँकि उनकी शादी की कुछ तसवीरें पहले ही मीडिया पर आ गयी थी जिसके बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर फ़ोटोज़ शेयर कर ये खबर सभी के साथ शेयर की थी|

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के शादी की अफवाहों के बीच आखिरकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दुसरे के हो गए | दोनों ने इटली में शादी की| अनुष्का और विराट ने  शादी के मौके पर सब्यसाची द्वारा डिज़ाईनर आउटफिट पहनी थी| अनुष्का इस लहंगे में खुबसूरत दुल्हन की मिसाल लग रही थी यही नहीं बल्कि विराट कोहली भी दूल्हा बने बहुत ही खुबसूरत लग रहे थे|अनुष्का और विराट ने अपनी शादी की खबर एक साथ अपने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और सभी चाहनेवालों के साथ शेयर की|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।