Anushka Sharma B’day: अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ जानकर रह हैरान जाएंगे आप! साल में इतना कमाती हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (Rab Ne Bana Di Jodi) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का अरपबति है। आइये जानते हैं अनुष्का शर्मा की की नेटवर्थ के बारे में!

अनुष्का शर्मा (फोटो: इंस्टाग्राम)

Anushka Sharma B’day: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (Rab Ne Bana Di Jodi) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का अरपबति है। आइये जानते हैं अनुष्का शर्मा की की नेटवर्थ के बारे में!

‘रब ने बना दी जोड़ी’ से मिली सफलता के बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘सुल्तान’, ‘पीके’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इन हिट फिल्मों में काम कर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया। फिल्मों में सफलता से शोहरत मिली तो अनुष्का ने अपनी फीस भी बढ़ा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए 7 से लेकर 10 करोड़ रुपए तक फीस लेती है।

अनुष्का शर्मा फिल्मों के अलावा कई ऐड फिल्मों में भी काम करती हैं। ऐड फिल्मों और एंडोर्समेंट के लिए 10-12 लाख रुपए लेती हैं। अनुष्का शर्मा रेंज रोवर, बेनटली फ्लाई, बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं और दिल्ली, मुंबई में इनके पास करोड़ों का घर है।

इसी के साथ ही अनुष्का अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लेन स्लेट फिल्म्स नामक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। हाल ही में अनुष्का ने इस प्रोडक्शन हाउस से दूरी बना ली। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2019 में अनुष्का शर्मा कुल मिलाकर करीब 300 करोड़ की मालकिन थीं।

विराट कोहली से शादी के बाद इस सेलिब्रिटी दंपत्ति की कुल संपत्ति में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में विराट की संपत्ति 900 करोड़ थी। वहीँ विराट-अनुष्का यानी विरूष्का की नेटवर्थ साल 2019 में 12 अरब रुपए थी अब इसमें और इजाफा हो गया होगा।

Nia Sharma Photos: कश्मीर की सैर पर निकलीं निया शर्मा, खूबसूरत वादियों का उठाया लुत्फ

बॉलीवुड और टीवी की ने खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.