Anushka-Vamika Cycling: अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग चलाई साइकिल! शेयर किया मालदीव का अनदेखा वीडियो

अनुष्का शर्मा हाल ही अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका कोहली संग मालदीव छुट्टियां मनाने गई थीं। अनुष्का वहां से वापस लौट चुकी हैं, लेकिन उन्हें वहां फैमिली के साथ बिताए लम्हें और पीसफुल समय की याद सता रही है। अनुष्का ने वहां बेटी वामिका के साथ बिताए हर लम्हे को कैमरे में कैद कर हमेशा के लिए संजो लिया।

अनुष्का शर्मा (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका कोहली संग मालदीव छुट्टियां मनाने गई थीं। अनुष्का वहां से वापस लौट चुकी हैं, लेकिन उन्हें वहां फैमिली के साथ बिताए लम्हें और पीसफुल समय की याद सता रही है। अनुष्का ने वहां बेटी वामिका के साथ बिताए हर लम्हे को कैमरे में कैद कर हमेशा के लिए संजो लिया। उन्हीं यादों के पिटारे से अनुष्का ने एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। अनुष्का का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपनी बेटी वामिका को बिठाकर साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:

वीडियो में वह मालदीव के जंगलों और रिजॉर्ट के बीच साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। साइकिल पर पीछे नन्ही वामिका (Anushka Sharma Vamika) बैठी हुई हैं। वीडियो में वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा हैं। वीडियो शेयर कर अनुष्का ने लिखा है, ‘मेरे प्यारों के साथ बेस्ट यादें। मुझे वापस ले चलो।’

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी वामिका की सोशल मीडिया और पपाराजी से दूर रखते हैं। उन्होंने वामिका के जन्म के बाद से अब तक एक उसकी एक भी तस्वीर ऑफिशली शेयर नहीं की है। पब्लिक जगहों पर भी अनुष्का, बेटी वामिका को कैमरों से छिपाते ही नजर आई हैं।

Sai Pallavi ने कश्मीरी पंडितों पर दिए विवादित बयान पर दी सफाई, कहा- दिल की बात कहने से पहले दो बार सोचूंगी!

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.