विराट कोहली से शादी के एक साल बाद अनुष्का शर्मा ने तोड़ी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी, दिया शॉकिंग जवाब

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) की हालही में शादी के एक साल पूरे हुए हैं। खबरों के गलियारों में इन दोनों के पैरेन्ट्स बनने की चर्चा इन दोनों बनी हुई है। इसी के चलते अनुष्का ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए करारा जवाब दिया।

प्रेग्नेंसी की खबरों पर अनुष्का ने विराम लगाते हुए करारा जवाब दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) की हालही में शादी के एक साल पूरे हुए हैं। खबरों के गलियारों में इन दोनों के पैरेन्ट्स बनने की चर्चा इन दोनों बनी हुई है। इसी के चलते अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए करारा जवाब दिया।

अनुष्का शर्मा ने कहा कि ये सरासर झूठ है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है आप अपनी एक बार को शादी छुपा सकते हो लेकिन आप अपनी प्रेग्नेंसी को लोगों से नहीं छुपा सकते हो। इसके साथ ही आगे अनुष्का ने कहा, ‘ यह दकियानूसी सोच है। बस इसलिए कि आप शादीशुदा हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि अगला स्टेप परिवार आगे बढ़ाना ही होगा।

लोग कयास लगाते ही रहते हैं फिर चार महीने बाद उन्हें पता चल जाता है कि यह सच नहीं और उसे छोड़कर किसी और के पीछे लग जाते हैं। कहते हैं कि चलो अब उसके पीछे लगें जिसकी अभी शादी हुई है, उसके बारे में बात करते हैं। यह सब खबरें परोसने के लिए किया जाता है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है और न ही आने वाले निकट भविष्य में ऐसी कोई योजना है।’

इस दिनों सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं। विराट कह रहे हैं, ‘मैं जब से अनुष्का से मिला हूं मेरी लाइफ में सकारात्मक बदलाव लगातार हुए हैं। पहले मैं लाइफ में इतना प्रैक्ट‍िकल नहीं था। अनुष्का से मैनें बहुत सी चीजें सीखीं हैं। हम दोनों अपने प्रोफेशन में काफी ब‍िजी रहते हैं, ऐसे में जब भी मुझे मौका मिलता है हम साथ में वक्त जरूर ब‍िताते हैं।

हमारे लिए मुंबई में रहने की वजह से एक-दूसरे के साथ वक्त ब‍िताना आसान होता है, लेकिन कई बार लोग सोचते हैं कि हम दोनों कैसे वक्त ब‍िताते हैं। तो सच कहूं हम भी एक आम इंसान की तरह समय ब‍िताते हैं। मिलने पर घर पर साथ रहते हैं, जैसा एक आम इंसान करता है।’वेल अनुष्का के इस जवाब पर आपकी क्या राय है हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए अनुष्का विराट का ये वीडियो…

देखिए अनुष्का और विराट की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।