अनुष्का शर्मा-विराट कोहली न्यूजीलैंड में हुए स्पॉट, नन्हे फैंस के साथ क्यूट अंदाज में की मुलाकात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कभी भी हमें कपल्स गोल्स को पूरा करने में असफल नहीं होते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस की खुशी के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड में अपने नन्हें फैंस के साथ इंटरेक्ट होते हुए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कभी भी हमें कपल्स गोल्स को पूरा करने में असफल नहीं होते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस की खुशी के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। इन दोनों की जब ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं तो बहुत तेजी से वायरल होती हैं।

ऐसी एक तस्वीरें अब न्यूजीलैंड से वायरल हो रही है। दरअसल, विराट कोहली अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ वन डे मैचों की सीरिज जीतने के बाद काफी निकल चुके हैं। उनका मानना है कि अनुष्का शर्मा उनको बहुत सपोर्ट करती हैं। इस सीरिज के मैचों के दौरान अनुष्का शर्मा उन्हें चीयर करने भी गई थीं।

अब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरान भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरिज खेलेगी। न्यजीलैंड में हो रही इस सीरिज में विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी गई हैं। वह मैच के दौरान उन्हें चीयर करेंगी।

नन्ही फैंस से इंटरेक्ट हुए विराट और अनुष्का

खैर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में विराट कोहली एक छोटी बच्ची से इंटरेक्ट कर रहे हैं और अनुष्का शर्मा उन्हें देख रही है। विराट और अनुष्का ने काले रंग के कपड़े पहने हैं हालांकि अनुष्का ब्लैंक और व्हाइट स्ट्रिप्ड ड्रेस और विराट ने ब्लैक जीन्स और स्वेटशर्ट पहना हुआ है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के साथ 

हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऑकलैंड एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए थे। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले दोनों ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का लुत्फ उठाया था और रोजर फेडरर के साथ फोटो भी शेयर किया था। अनुष्का शर्मा के लिए साल 2018 बेहतर रहा। उन्होंने ‘परी’, ‘संजू’, ‘सुईधागा’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी।

यहां देखिए अनुष्का विराट की तस्वीरें…

यहां देखिए अनुष्का शर्मा की वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।