शादी के बाद विराट कोहली के साथ यहांपर मनाएगी अनुष्का शर्मा अपना बर्थडे

विराट कोहली के साथ अपना ३० वां जन्मदिन यहां मनाएगी अनुष्का शर्मा

विराट कोहली के साथ अपना ३० वां जन्मदिन यहां मनाएगी अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा एक मई को अपना 30वां जन्मदिन मनाएगी। कोहली आईपीएल में व्यस्त हैं तो वहीं अनुष्का अपनी फिल्म सुई-धागा और जीरो की शूटिंग में बिजी हैं। अनुष्का शर्मा अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। शादी के बाद ये अनुष्का का पहला बर्थडे है। इसलिए इस खास दिन को वो अपने हबी विराट कोहली के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन बैंगलुरू में मनाने वाली हैं। जी हां, अनुष्का 24 अप्रैल को बंगलुरु आ जाएंगी।
बंगलुरु में करीब एक हफ्ता विराट के साथ बिताने के बाद वो जीरो की शूटिंग के लिए यूएस रवाना हो जाएंगी। वहां शूटिंग करीब डेढ़ महीने होगी विराह कोहली भी उनके साथ होंगे। कोई पार्टी का फिलहाल प्लान नहीं है। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी फैमिली के साथ डिनर का प्लान बनाया है। मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ समय बिताने का बहुत कम मौका मिलता है। उन्होंने बर्थडे के समय साथ में समय बिताने का सोचा है।

खैर, हाल ही में विराट ने पत्नी अनुष्का के लिए सोशल मीडिया पर एक क्यूट सा पोस्ट जारी किया है। अपने इंस्टाग्राम पेज पर विराट ने अपनी और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर करते हुए उसे एक कैप्शन दिया है। विराट अपने पोस्ट में लिखते हैं- ‘सच अ स्टनर मॉय लव ऑफ माय लाइफ। @अनुष्का’। विराट द्वारा हाल ही में पोस्ट की गई इस तस्वीर में विराट के फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

शाहरुख खान की फिल्म जीरो की शूटिंग पूरी कर अनुष्का इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। आय दिन सेट से अनुष्का की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जिसमें वो एक घरेलु महिला की तरह सिर पर पल्लू रखे नजर आ रही हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.