#VirushkaWedding से खुश अनुष्का शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने लाइक किया शादी वाला पोस्ट

रणवीर सिंह ने लाइक किया है अनुष्का विराट की शादी वाला पोस्ट

रणवीर सिंह ने लाइक किया है अनुष्का विराट की शादी वाला पोस्ट

कई सालों तक एकदुसरे को डेट करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी कर ली| कपल ने अपने विवाह समारोह से तस्वीरें साझा की| अनुष्का पेस्टल कलर के लहंगे में बहुत ही प्यारी लग रही थी| वहीँ दूसरी ओर, विराट भी क्रीम कलर की शेरवानी में बहुत ही प्यारे लग रहे थे| जैसे ही उनकी शादी की खबर सभी जगह फैली सोशल मीडिया पर तमाम कलाकारों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया|

अनुष्का शर्मा के कथित पूर्व प्रेमी रणवीर सिंह ने भी नई फ़ोटोज़ को लाइक किया| गौरतलब है कि अनुष्का और रणवीर कुछ साल पहले एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं| हालांकि, उनका ये रिश्ता लम्बे समय तक नहीं चल पाया और दोनों अपने रिश्ते को ख़त्म करते हुए नज़र आये| दोनों का ये रिश्ता भले ही ज्यादा समय तक ना चला हो लेकिन दोनों इ दुसरेके साथ एक दोस्त की तरह रहे हैं| अनुष्का और रणवीर दोनों ने तीन फिल्मों में एक साथ काम किया है- बैंड बाजा बारात, लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल और दिल धड़कने दो।

इससे पहले एक साक्षात्कार के दौरान, जब अनुष्का से रणवीर के साथ उनकी पहली मुलाकात के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ” बैंड बाजा बरात के दौरान उनके ऑडिशन पर मिली थी मैं| टीम ने मुझे उनके साथ एक सीन करने के लिए बुलाया था। वो बहुत ज्यादा एक्साइटेड और बेचैन था| अगर आप मुझसे पूछें की उनका पहला इम्प्रेशन कैसा था तो बहुत ज्यादा नहीं था|”

अनुष्का के बारे में रणवीर ने कहा था, “मैं अनुष्का का बहुत सम्मान करता हूं। वह ऐसी हैं जिसने मेरा हाथ पकड़ लिया और मुझे अपनी पहली फिल्म के माध्यम से निर्देशित किया। जैसा कि मैं नया था और फिल्म निर्माण की बारीकियों को समझ नहीं पाया था लेकिन वो धीरज के साथ थी| अनुष्का को गलत समझा जाता है कि वो मैन्युपुलेतिव हैं| लेकिन वो स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं|

अनुष्का और विराट के बारे में बात करें तो जल्द ही दोनों के मुंबई लौटने की उम्मीद है। दंपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अपनी शादी की घोषणा की|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।