बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी फिल्म के सेट पर हुईं हादसे का शिकार, अब नहीं कर पाएंगी शूटिंग!

अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) जल्द ही चिरंजीवी के साथ फिल्म सैरा नरसिम्हा रेड्डी (Sye Raa Narasimha Reddy) में नजर आएंगी। इसके एक सीन की शूटिंग के दौरान उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है।

अनुष्का शेट्टी शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गईं(फोटो: ट्विटर)

साउथ की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Aushka Shetty) कई सुपरहिट तमिल और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ये एक्ट्रेस जल्द ही चिरंजीवी के साथ फिल्म सैरा नरसिम्हा रेड्डी (Sye Raa Narasimha Reddy) में नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग एक्टेस ने 15 मई से शुरू कर दी थी, लेकिन इस बीच ये जानकारी मिली है कि शूटिंग के दौरान अनुष्का शेट्टी चोट लग गई है और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है।

साउथ फिल्मों की पॉपुलर वेबसाइट टॉलीवुड डॉट नेट की खबर के मुताबिक अनुष्का शेट्टी (Aushka Shetty Films) फिल्म का एक जरूरी सीन शूट कर रही थीं जिस दौरान उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। इस वेबसाइट ने बताया कि ये हादसा कुछ समय पहले हुआ था, लेकिन एक्ट्रेस नहीं चाहती थीं कि ये खबर में आए, जिसके कारण किसी को भी अपनी चोट के बारे में पता नहीं चलने दिया। फिलहाल उन्हें रिकवरी तक आराम करने की सलाह दी गई है।

गौरतलब हो कि सैरा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म साउथ की इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हैं। कुछ दिनों पहले चिंरजीवी(Chiranjeevi) के जन्मदिन पर टीजर भी रिलीज किया गया था। अनुष्का शेट्टी का इसमें कैमियो रोल होगा। ये चिरंजीवी की 151वीं फिल्म है।

इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आएंगे। इसमें नयनतारा और तमन्ना भाटिया जैसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी। बताते चलें कि फिल्म ‘बाहुबली’ में अनुष्का शेट्टी की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी और इसमें ये एक्ट्रेस देवसेना के किरदर में नजर आईं थी। उनके साथ इसमें प्रभास भी नजर आए थे।

वीडियो में देखिए अनुष्का शेट्टी की फिल्म की 10 रोचक बातें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।