AR Rahman Birthday special: बॉलीवुड से ऑस्कर का सफर और कुछ अनजान बातें आप भी नहीं जानते होंगे

AR Rahman Birthday special: बॉलीवुड फिल्मों में अपने संगीत से जान फूंकने वाले फेमस म्यूज़िशियन ए आर रहमान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ए आर रहमान (AR Rahman) नाम बदलने से लेकर ऑस्कर जीतने की बहुत सी बातें ऐसी बहुत सी बातें जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे।

ए आर रहमान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

AR Rahman Birthday special: बॉलीवुड फिल्मों में अपने संगीत से जान फूंकने वाले फेमस म्यूज़िशियन ए आर रहमान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ए आर रहमान (AR Rahman) नाम बदलने से लेकर ऑस्कर जीतने की बहुत सी बातें ऐसी बहुत सी बातें जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे।

6 जनवरी, 1967 में दक्षिण भारत में मद्रास के एक हिन्दू परिवार में हुआ। ए आर रहमान के बारे में सबसे पहले जो ख़ास बात है वो ये कि उन्होंने अपना नाम बदलकर ए आर रहमान रखा है। पहले उनका नाम दिलीप कुमार था। वहीँ बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान रख लिया। जिसके पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। जिसके बारे में एक बार इंटरव्यू में खुद ए आर रहमान ने बताया था।

ए आर रहमान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

ए आर रहमान को अपना नाम पसंद नहीं था। जिसके चलते उन्होंने कई बार अपना नाम बदलने के बारे में सोचा। वहीं एक बार उन्होंने एक ज्योतिषी के कहने पर अपना नाम ए आर रहमान रख लिया। ए आर रहमान सबसे पहले साल 1980 में दूरदर्शन पर आने वाले एक नाटक ‘वंडर बैलून’ में नजर आए। जहां वो एक ऐसे लड़के के रूप में मशहूर हुए जो एक साथ चार की-बोर्ड बजा सकता था। उस समय ए आर रहमान की उम्र मात्र 13 साल थी।

                                                                                 ए आर रहमान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

 

ए आर रहमान के बारे में सबसे मजेदार बात ये है कि उनका पहले नाम दिलीप कुमार था वहीं बॉलीवुड के सबसे बड़े दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हुए और ए आर रहमान की पत्नी का नाम भी सायरा बानो है।

संगीत में महारत हासिल करने वाले ए आर रहमान का जादू बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चलता है। रहमान के कई साउंडट्रैक हॉलीवुड फिल्मों में भी यूज़ किए गए हैं। रहमान के मशहूर गाने ‘छैया-छैया’ को हॉलीवुड फिल्म इनसाइड मैन में शामिल किया गया। वहीं फिल्म ‘बॉम्बे’ के म्यूजिक ट्रैक को भी फिल्म डिवाइन इंटरवेंशन में यूज़ किया गया।

                                                                             ए आर रहमान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

सिनेमा जगत में सबसे बड़े अवार्ड में भी रहमान पीछे नहीं हैं। रहमान पहले ऐसे एशियाई व्यक्ति हैं जिन्हें एक ही साल में दो ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। रहमान को फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के गाने के लिए विश्व का मशहूर ‘एकेडमी अवॉर्ड’, बाफ्टा अवॉर्ड और ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला है। वहीं अगर भारत सरकार की बात करें तो रहमान को सरकार की ओर से ‘पद्म श्री’ और पद्म भूषण’ से भी नवाजा जा चुका है। वहीं वो लगभग 130 से भी ज्यादा अवार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.