अरबाज खान ने दूसरी शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, जवाब सुन मलाइका अरोड़ा हो सकती हैं हैरान!

अरबाज खान का जॉर्जिया ऐंड्रियानी के साथ अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया में बनी हुई है। हालियां में अरबाज खान ने अपनी शादी को लेकर कहा...

बॉलीवुड में इन दिनों दंबग खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। अरबाज खान का जॉर्जिया ऐंड्रियानी (Georgia Andriani) के साथ अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया में बनी हुई है। हालियां में अरबाज खान ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। फिल्म ‘जैक एंड दिल’ के प्रमोशन के दौरान जब अरबाज खान से उनकी शादी के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब जरूरी लगेगा तब इस पर बात करूंगा।

अरबाज खान अपनी कथिक गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी के साथ अक्सर कैमरे में स्पॉट होते नजर आते रहते हैं। अरबाज खान को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से तलाक लिए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। दोनों ने मई, 2017 में तलाक लिया था। लेकिन अभी भी ये दोनों कही न कही किसी इवेंट में साथ नजर आ ही जाते हैं। अरबाज के साथ भी कई बार जॉर्जिया डेट पर स्पॉट किया गया है। एक तरफ जहां अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ स्पॉट होते हैं। वहीं तो दूसरी तरफ मलाइका और अर्जुन कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

अभी हालही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया था। मलाइका इटली से अपनी छुट्टियां मना कर लौटी हैं। वहीं ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन भी उनका जन्मदिन मनाने इटली गए हुए थे। खबरें ये भी हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल कर लेगें। यानी कि जल्द ही इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाले हैं। हालही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

हालही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन करने के लिए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के शो का हिस्सा बने थे। उस दौरान मंच की ओर बढ़ते हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे का हाथ थामे दिखे। बाद में दोनों ने एक साथ स्टेज पर डांस भी किया। वैसे तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जा चुका है। इन दोनों की साथ में केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आती है। वहीं इन दिनों मलाइका अरोड़ा ‘इंडिया नेक्सट टॉप मॉडल’ शो और इंडिया गॉट टैलेंट में जज की भूमिका निभा रहीं हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।