मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक के बाद अरबाज खान का ऐसा है रिश्ता, एक्टर ने किया अपनी परेशानियों का खुलासा

अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने बताया कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अलग होने के बाद उनका रिश्ता कैसा है। वहीं, उन्होंने अपने बेटे अरहान को लेकर भी बात की। जानिए क्या उनके रिश्ते में अब भी अनबन है या फिर ये एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे का नाम अरहान खान है। (फोटो- ट्विटर)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) शादी के 19 साल बाद 2017 में अलग हो गए थे। उनका अलग होना कई लोगों के लिए हैरान करने वाली बात थी। अलग होने के बाद इन दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर सवाल उठता है कि क्या तलाक के बाद अब उनका एक दूसरे के साथ रिश्ता कैसा है। इस बारे में एक्टर अरबाज खान ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बात की। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे अरहान खान की वजह से वो और मलाइका अब भी जुड़े हुए हैं।

डेक्कन क्रॉनिकल के साथ अपने इस इंटरव्यू में अरबाज खान (Arbaaz Khan Movies) ने बात करते हुए कहा, ‘मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photos) के परिवार के साथ मेरे अच्छे रिलेशन हैं। हम एक साथ नहीं रहते लेकिन बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) ने हमें जोड़कर रखा है और जब वह बड़ा हो जाएगा तो सब ठीक हो जाएगा। अरहान ने जिस तरह इस मामले को हैंडल किया उसकी तारीफ करनी होगी। वो स्पोर्ट्स और पढ़ाई में अच्छा है। उसकी आदतें अच्छी हैं, दोस्त अच्छे हैं। ये सब देखकर हमें गर्व होता है।’

वहीं, मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक्टर ने कहा-

हम कई सालों तक साथ थे। हमने कई सारी यादों को शेयर किया है। हमारा एक बच्चा भी है, इसलिए हम एक-दूसरे के लिए इज्जत रखते हैं। हमारे बीच ऐसा कुछ हुआ जो काम नहीं किया, इसलिए हम अलग हो गए। मगर इसका ये मतलब नहीं कि हम एक-दूसरे से नफरत करने लगेंगे। हम दोनों मैच्योर हैं, हम सम्मान और इज्जत के साथ डील कर रहे हैं।

एक वक्त जरूर था जब मैं इसे लेकर काफी परेशान रहता था। लेकिन अब सब ठीक है। आपको पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं और सामने वाले को माफ करना होता है या तो बुरी यादों और मनमुटाव वाली चीजें याद रखकर मन में कड़वाहट रखनी पड़ती है। जो भी आप जिंदगी में चुनते हैं उससे ही ये आगे बढ़ती है।

आपको बता दें कि अरबाज प्रिया प्रकाश वॉरियर के साथ श्रीदेवी बंग्लो और मोहनलाल के साथ बिग ब्रदर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, ये दबंग 3 (Dabangg 3) को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताते चलें कि जहां मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट करने की खबरें आ रही हैं वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि अरबाज खान इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

यहं देखिए अरबाज खान ने अपनी दूसरी शादी को लेकर क्या कहा… 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।