दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की यहां होने जा रही है शादी, इस महीने निकला है डेट!

इटली में यहां होगी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी ?

इटली में यहां होगी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी ?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर को लेकर बहुत दिनों से चर्चा हो रही है और लगातार इन दोनों के शादी को लेकर खबरें सामने आई। लेकिन इसको लेकर न तो रणवीर ने कुछ कहा और न ही दीपिका ने। सूत्रों के मुताबिक रणवीर और दीपिका इस साल के अंत में शादी करेंगे। जी हां, जानकारी मिली है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हमारे सूत्रों ने 10 नवंबर शादी के तय तारीफ बताई है। सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा समय इन दोनों के विवाह की तारीख को तय करने में लगा है। रणवीर और दीपिका चाहते है कि उनके विवाह से जुड़ी प्रत्येक चीज अच्छी हो।

विवाह स्थल के बारे में बताते हुए सूत्रों ने बताया कि विवाह या तो इटली में होगा। जिस प्रकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के समय दो समारोह हुए थे। यह भी जानकारी है कि, परिवार ने विवाह आयोजन को उदयपुर के महल में करवाना चाहा था लेकिन इस पर बात बनी नहीं। अब सामने आया है कि इस कपल ने अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है। दीपिका और रणवीर ने इस जगह को यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण चुना है। लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक है, जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है, जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है। लेक कोमो इटली का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

दीपिका पादुकोण के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों रणवीर और दीपिका जब श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इटली में शादी करने वाले हैं। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शरीक होंगे। बता दें कि, हाल ही में जब दीपिका पादुकोण से शादी को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि वह एक दिन जरूर शादी करना चाहेंगी और बच्चों की मां भी बनना चाहेंगी। उन्होंने अपने माता-पिता को अपना आदर्श माना था। दीपिका ने कहा था कि जिस तरह जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी उनके माता-पिता रिश्ते को न सिर्फ संभाले रहे बल्कि उनके बीच में प्यार भी बना रहा, वैसा ही रिश्ता वह भी अपने जीवन में चाहेंगी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.