इस खूबसूरत देश में हनीमून मना रहे हैं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, समंदर की रेत पर लिखा PCJ

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जोधपुर में ईशा अंबानी की संगीत में नजर आए थे। ईशा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद हनीमून के लिए चले गए हैं।

निकयांका के रिसेप्शन में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला।

बॉलीवुड के नए नवेले दुल्हा दुल्हन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों हनीमून में हैं। 2 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधने के बाद न्यूली वेड कपल ओमान में अपना क्वावालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जोधपुर में ईशा अंबानी की संगीत में नजर आए थे। ईशा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद हनीमून के लिए चले गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। तस्वीर संमदर किनारे की है। जहां रेत से पर NS (निक जोनस) और PCJ (प्रियंका चोपड़ा जोनस) लिखा नजर आ रहा है। तस्वीर पर प्रियंका ने निक जोनस का नाम लिखा है और दिल के साथ एक किस वाला इमोजी भी बनाया है। तस्वीर में नजर आ रहे लोकेशन को लेकर कहा जा रहा है कि ये जगह ओमान है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका और निक 20 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। वेडिंग रिसेप्शन कार्ड प्रिंट्स किए जा रहे हैं। मुंबई रिसेप्शन के बाद निक जोनक न्यूयॉर्क में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देगे। खबरों के मुताबिक प्रियंका इसी महीने भारत वापस लौट आएगी। प्रियंका दिल्ली में स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी करेंगी।

गौरतलब है कि बॉलीवुड जगत में इस समय शादियों का मौसम चल रहा है। बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 14 व 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी 1 व 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन में शादी कर चुके हैं। अब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स की शादी व इससे जुड़ी रस्मों वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

देखिए प्रियंका और निक का ये वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।