अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत के लिए मुश्किल की घड़ी, आशुतोष गवारिकर के पुतले जलाए गए

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म पानीपत (Panipat) को लेकर नया विवाद सामने आया है। राजस्थान के भरतपुर के जाटों को फिल्म की स्क्रिप्ट पर आपत्ति है।

पानीपत फिल्म का एक दृश्य (फोटो इंस्टाग्राम)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म पानीपत (Panipat) को लेकर नया विवाद सामने आया है। राजस्थान के भरतपुर के जाटों को फिल्म की स्क्रिप्ट पर आपत्ति है। इसलिए फिल्म के निर्देशक के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। जी हाँ, आरोप ये है कि फिल्म में महाराजा सूरजमल के किरदार को गलत फिल्माया गया है। दरअसल फिल्म में महाराजा सूरजमल को मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ से हरियाणवी और राजस्थानी में संवाद करते दिखाया गया है जबकि लोगों का मानना है कि महाराजा सूरजमल शुद्ध रूप से ब्रज भाषा बोलते थे।

इससे पहले भी फिल्म में कृति सेनन के डायलॉग को लेकर परेशानी हो चुकी है। कृति के डायलॉग पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई थी। आरोप लगाने वालों का कहना था कि कृति सेनन का डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता हैं। जी हाँ फिल्म के ट्रेलर में कृति अर्जुन कपूर से कहती है – मैने सुना है जब पेशवा अकेले मुहिम पर जाते है तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं। दरअसल विवाद इसी डायलॉग को लेकर था।

विवाद तो इस फिल्म पर इतना लगा कि कहानी की चोरी का भी आरोप लगा। मामला यहाँ तक आगे बढ़ा कि फिल्म के निर्देशक, निर्माता और फिल्म की वितरक कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं। जहां अर्जुन मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में हैं तो वहीं संजय दत्त, अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं।

पानीपत फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज की दो दिन में दो दिनों में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय के साथ हिंदी रश की धमाल मस्ती 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।