मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का वेस्टर्न ड्रेस में भी नजर आया देसी अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई ये तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वेस्टर्न ड्रेस पहनने के बाद भी उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। आप भी देखिए उनकी ये खास तस्वीर।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का देसी अंदाज (फोटो साभार -इंस्टाग्राम)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर  (Arjun Kapoor) इन दिनों एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जहां मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं, अब दोनों की ओर वेकेशन मनाते हुए की तस्वीर सामने आई है। इस बार वो अकेले नहीं बल्कि महीप कपूर के बेटे हैं भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। तीनों की ये तस्वीर इस वक्त लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसकी सबसे अहम वजह है तीनों के कपड़े।

दरअसल तस्वीर में मलाइका, अर्जुन और महीप कपूर (Maheep Kapoor) के बेटे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के हिसाब में खड़े हुए हैं, उनकी ये तस्वीर इंटरनेट जबरदस्त धमाल मचा रही है। इस तस्वीर में जहां एक्टर अर्जुन कपूर ओरेंज कलर की टी शर्ट, महीप कपूर के बेटे व्हाइट के कपड़े में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। महीप कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन के तौर पर जय हिंद लिखा।  अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर में उनके फैंस ने जबरदस्त कमेंट्स भी किए हैं।

यहां देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीर

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें वह अर्जून कपूर का हाथ थामे नजर आईं। इतना ही नहीं वह तस्वीर बेहद ही रोमांटिक थी। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ वो तस्वीर एक्टर के जन्मदिन पर शेयर की थी। तस्वीर में जहां मलाइका अर्जुन के कंधे पर  सिर रखे नजर आईं। वहीं, अर्जून, मलाइका को देखते दिखाई दिए। आपको कपल की ये नई तस्वीर कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।