अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की हिन्दू नहीं, क्रिश्चन रीती रिवाज़ से होगी शादी, पढ़ें पूरी खबर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब छिपाये नहीं छिपता, इस बीच पता चल गया है कि दोनों कब शादी कर रहे हैं? यहां पढ़ें इनकी शादी से जुड़ी पूरी खबर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा (यूट्यूब)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के रिलेशनशिप की खबरें जब से आयी हैं तबसे वो सुर्खियों में बने हुए है| दोनों को एक साथ कई बार कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है| जहाँ वो एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नज़र आते हैं| भले ही उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली बात ना की हो लेकिन बॉलीवुड सेलेब ने उनके रिश्ते का खुलासा कर दिया है कि वो दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं| अब ऐसा लगता है कि मलाइका और अर्जुन कपूर खुद भी इस रिश्ते को अंडर द व्रैप नहीं रखना चाहते| तभी तो दोनों अक्सर रिलेशनशिप में होने के हिंट्स देते रहते हैं| ऐसे में जब बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है तो सभी जानना चाहते हैं कि आखिर ये दोनों सितारे कब शादी करने वाले हैं? वेल वेल वेल, तो आपका ये इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि अर्जुन और मलाइका की शादी की शहनाइयां अभी से सुनाई दे रही हैं क्योंकि वो दिन दूर नहीं है जब मलाइका अर्जुन की हो जाएंगी|

क्रिश्चन रीती रिवाज़ से होगी शादी 

ये हम नहीं बल्कि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब से दो महीने के भीतर ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| दोनों हिन्दू नहीं बल्कि क्रिश्चन रीती रिवाज़ से शादी करेंगे और चर्च में वॉव लेंगे | एक सोर्स का कहना है क़ी ये खबर सही है! अर्जुन और मलाइका की शादी इस साल अप्रैल में किसी समय होने जा रही है|

कब होगी शादी?

सोर्स ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि,

“मलाइका और अर्जुन ने अप्रैल में शादी करने का फैसला किया है, एक चर्च में शादी होगी| बॉलीवुड दिवा मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी एक क्रिश्चन वेडिंग की थी| क्योंकि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली कैथोलिक हैं।”

बॉलीवुड में चला है शादियों का दौर 

बॉलीवुड में पिछले एक साल में बहुत से सेलिब्रिटी ने शादी किया| शादी के सीज़न की शुरुआत सोनम कपूर और आनंद आहूजा से हुई फिर नेहा धूपिया और अंगद बेदी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जैसे कई सेलिब्रिटी 2018 के अंत तक शादी के बंधन में बंध गए| यह इवेंट ‘वेडिंग ऑफ द ईयर’ ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी के बाद खत्म हुआ।

अर्जुन और मलाइका भी होंगे एक दूजे के?

हालाँकि अब नए साल में एक और अंबानी शादी हो रही है| आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की| वहीँ इस लिस्ट में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शामिल होते हुए नज़र आ सकते हैं|

यहां देखिये मलाइका और अर्जुन की कुछ तसवीरें-

यहां देखिये अर्जुन और मलाइका की डिनर डेट-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।