Sandeep Aur Pinky Faraar Trailer: अर्जुन और परिणीति की जोड़ी एक बार फिर आई साथ, देखें ट्रेलर

लंबे इंतज़ार के बाद ये फ़िल्म 'संदीप और पिंक फरार' 20 मार्च से सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी कमाल की लग रही है।

'संदीप और पिंक फरार' फिल्म का पोस्टर

Sandeep Aur Pinky Faraar Trailer: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर फ़िल्म ‘संदीप और पिंक फरार’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म घोषणा दो साल पहले की गई थी। अब जाकर दर्शकों का इंतज़ार ख़त्म हुआ है। लंबे इंतज़ार के बाद ये फ़िल्म 20 मार्च से सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी कमाल की लग रही है।

फ़िल्म की कहानी की बात करें तो ये डार्क क्राइम थ्रिलर नजर आ रही है। ट्रेलर देख आप समझ जाएंगे कि एक पुलिस ऑफ़िसर किसी बड़े ऑपरेशन के तहत अहम किरदार को मारने की कोशिश करता है। इस पुलिस वाले का किरदार अर्जुन कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार का नाम पिंकी फरार है। वहीं, संदीप कौर की भूमिका में परिणीति चोपड़ा नज़र आ रही है। संदीप कौर वही किरदार हैं, जिसे मारने की साज़िश पुलिस वाला रच रहा है।

‘संदीप और पिंक फरार’ का ट्रेलर यहां देखें:

फिल्म का ट्रेलर देखकर तो यही लगता है कि फ़िल्म काफी इंटेस है। अर्जुन कपूर और परिणीति के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, अर्चना पूरन सिंह और संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि जयदीप अहलावत विलेन की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में भी जयदीप की भूमिका को इंट्रोड्यूस किया गया है। जयदीप इससे पहले कमांडो और खट्टा-मिठा फ़िल्म में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। जिसे काफी पसंद किया गया था।

वहीं अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा तीसरी बार एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले ये दोनों ‘इश्कज़ादे’ और ‘नमस्ते लंदन’ में भी एक साथ काम कर चुके हैं। ‘इश्कज़ादे’ में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बता दें कि ‘इश्कज़ादे’ के साथ ही अर्जुन कपूर ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.