अर्जुन कपूर ने शेयर किया अपनी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का पहला पोस्टर, बताया इस दिन रिलीज होगा टीजर

इंडियाज मोस्ट वांटेड के पोस्टर में भले ही अर्जुन कपूर का चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, लेकिन वो फिर भी काफी दमदार दिख रहे हैं। इस फिल्म को लोगों के बीच 24 मई 2019 को लेकर आया जाएगा।

अर्जुन कपूर की नई फिल्म का पोस्टर जारी ( फोटो साभार - वायरल भयानी/मानव मंगलानी)

बॉलीवुड में टू स्टेट, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी शानदार फिल्म में काम करने वाले अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। हमेशा की तरह इस पोस्टर में भी अर्जुन कपूर बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है। पोस्टर में भले ही अर्जुन कपूर का पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसके बावजूद जितनी भी झलक फिल्म के पोस्टर में अर्जुन कपूर की देखने को मिली है। उसमे वो काफी दमदार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता द्वारा डायरेक्टर किया गया है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टर में बताई गई है। ये फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का पहला पोस्टर जारी करते हुए अर्जुन कपूर ने फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दी है। सबसे पहले अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी ये फिल्म सची घटना पर आधारित है। वहीं, उन्होंने ये तक बताया कि इस फिल्म का टीजर कल यानी 16 अप्रैल 2019 को दर्शकों के बीच रिलीज कर दिया जाएगा। ऐसे में हम ये कह सकते हैं कि आपको अर्जुन कपूर का इसे फिल्म में पूरा अवतार देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए काफी गर्व महसूस करने की भी बात कही। इस फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता है जिन्होंनेनो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी शानदार फिल्म बनाई हैं। इसके अलावा फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है।

यहां देखिए अर्जुन कपूर की फिल्म का पोस्टर

इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस अमृता पुरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही अर्जुन फिल्म पानीपत में भी दिखाई देंगे, जिसमें लीड रोल में  एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएंगे। कुल मिलकर कहें तो अर्जुन कपूर का इस पूरे साल दर्शकों को जलवा देखने को मिलेगा।

यहां देखिए अर्जुन कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।