Ek Villain Returns New Poster: अर्जुन कपूर का लुक आया सामने, इस दिन विलेन के चेहरे से हटेगा नकाब

एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns) का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतज़ार है। अब फिल्म से स्टारकास्ट के लुक सामने आना शुरू हो गया है। मेकर्स इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। फिल्म से जुड़े विलेन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जिसे देखकर एक विलेन रिटर्न्स का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।

'एक विलेन रिटर्न्स'

एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन की भूमिका अदा करने वाले हैं। एक विलेन रिटर्न्स से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक और पोस्टर सामने आ गया है। अपने लुक को अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें अभिनेता काफी खतरनाक एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर का ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म के पोस्टर में अर्जुन कपूर ने यलो कलर का इमोजी मास्क भी अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। जिससे साफ पता चलता है कि वह इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दरअसल एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का रीमेक है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे।

Pawan Singh Bhojpuri Song: गर्लफ्रेंड के लिये Pawan Singh बोले ‘ले लो पुदीना’, वीडियो को मिले 361 M व्यूज

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.