फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ की शूटिंग पूरी होने पर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, किया ये काम

अर्जुन कपूर ने इस वक्त अपनी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के लिए सारे काम पूरे कर लिया हैं...

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी 12वीं फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ की शूटिंग पूरी कर ली है और इस फिल्म को उन्होंने ‘विशेष’ बताया है। अर्जुन का कहना है कि निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ काम करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। अर्जुन मे सोमवार सुबह ट्विटर पर राज कुमार गुप्ता के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर की हैं। राज कुमार गुप्ता ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कुछ सफर बहुत खास होते हैं क्योंकि टीम और लोगों के प्रयास एक विजन को पूरा करने में लगे होते हैं..जैसा कि आज मेरी 12वीं फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वान्टेड’ की शूटिंग पूरी हुई है तो मैं सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि राज कुमार गुप्ता सर, आपके और आपकी टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।’ इसी के साथ ही अर्जुन कपूर ने आगे कहा ‘देश के कई गुमनाम नायकों की कहानियों और उन किरदारों को बताए जाने की जरूरत है।’ वहीं, फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वान्टेड’ में अर्जुन एक खुफिया अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को नेपाल और दिल्ली में शूट किया गया है। फिल्म एक गुप्त मिशन के दौरान आतंकी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने को लेकर है। फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

देखें अर्जुन कपूर का पोस्ट…

वहीं, ऐसी खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी नए साल के मौके पर हो सकती है। अप्रैल में दोनों की शादी होने की संभावना दिख रही है। मलाइका तो अर्जुन के घर तक चली गई हैं। दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही है। दोनों परिवार बैठकर शादी की तारीख तय कर चुके हैं। अभी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये दोनों भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह शादी की घोषणा कर सकते हैं।

पिंकविला की खबर के मुताबिक, हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करण जौहर के शो में गए थे। इसके अलावा कई जगहों पर स्पॉट हुए हैं। ऐसे में इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। लेकिन अभी इनके फैमिली फ्रेंड ने बताया है कि दोनों की शादी अप्रैल में तय कर दी गई है। लगभग यह तय माना जा रहा है कि नए साल में शादी कर लेंगे। इन दोनों के रिश्तों को लेकर घरवालों ने भी मुहर लगा दी है। मलाइका तो कपूर परिवार के साथ देखी जा चुकी हैं। अभी हाल ही में वह करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर आदि के साथ मिलकर डिनर की थीं। यानी मलाइका को कपूर खानदान स्वीकार कर चुका है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।