जान्हवी कपूर के साथ हुआ कुछ ऐसा, अर्जुन कपूर ने दी ऐसी भद्दी गालियां

अर्जुन कपूर ने दी खुलेआम गालियां, जान्हवी कपूर के सपोर्ट उतरें

अर्जुन कपूर ने दी खुलेआम गालियां, जान्हवी कपूर के सपोर्ट उतरें

श्रीदेवी की मौत के बाद से बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर परिवार के करीब आते दिख रहे हैं। बोनी कपूर इन दिनों अपनी बेटियों की मां और पिता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और अंशुला बहुत जल्द कपूर फैमिली के साथ ही शिफ्ट होने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों कपूरी फैमिली से अलग स्वतंत्र रूप से अपनी जिंदगी जी रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भी कपूर फैमिली के यहां शिफ्ट करने का मन बना लिया है। अब अर्जुन को लगता है कि उनके पिता और सौतेली बहनों को उनकी जरूरत है। और ऐसे समय में अर्जुन उनका पूरी तरह से साथ देना चाहते हैं।
इस बात का सबूत ये रहा। बता दे कि, जान्हवी कपूर के खिलाफ मीडिया में कुछ बातें उछलने के बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जी हां, अर्जुन कपूर अपने ट्विटर हैंडल पर कई गालिया देते हुए नजर आए। जबकि माजरा कुछ यह है कि, बोनी कपूर ज्यादा से ज्यादा वक्त दोनों के साथ गुजार रहे हैं। इस बीच वह जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अर्जुन कपूर के घर पर देखे गए। दोनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। इस दौरान जब जाह्नवी गाड़ी से बाहर निकली तो उनकी ड्रैस का बैक नेक काफी लो था। ऐसी बात को लेकर एक वेबसाइट ने न्यूज़ बना ली। जिसपर अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहन जानवी कपूर को डिफेन्स करते हुए नजर आए।

श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद अर्जुन अपनी शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई चले आए थे। इतना ही नहीं, पिता बोनी कपूर की मदद के लिए सौतेली मां की बॉडी लेने के लिए वो दुबई भी रवाना हुए। वहीं, श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भी अर्जुन पूरा समय साथ नजर आए थे। अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के लिए अर्जुन की सहानुभूति बढ़ती जा रही है। ऐसे में अर्जुन ने जाह्नवी के जन्मदिन पर भी अपने घर पर पूरी कपूर फैमिली के लिए डिनर प्लान किया था। इसके बाद भी बोनी कपूर को जाह्नवी और खुशी के साथ कई बार अर्जुन के घर पर स्पॉट किया जा चुका है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.