रणवीर सिंह की इस बात पर अर्जुन कपूर बोले- बाबा ने बाबा से दोस्ती की है अय्याशी नहीं

बॉलीवुड एक्टर्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच जबरदस्त दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। रणवीर ने जब ट्विटर पर अर्जुन के लिए कहा कि बाबा के पास मेरे लिए टाइम नहीं है तो अर्जुन ने दिया यह मजेदार जवाब।

'गुंडे' फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड्स की अगर बात की जाएगी तो इस फेहरिस्त में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम जरूर आएगा। ‘गुंडे’ फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया था। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में जब रणवीर ने एक सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन को याद किया तो कुछ ऐसा था रणवीर के बेस्ट बडी का मजेदार जवाब।

जैसा कि आप जानते हैं कि इस समय रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने ट्विटर पर #AskSimmba सेशन में फैंस के मजेदार सवालों का जवाब अपने हरफनमौला अंदाज में दिया। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि आप अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ किसी फिल्म में अब कब नजर आओगे तो रणवीर ने लिखा, ‘मैं भी अर्जुन को बहुत मिस करता हूं। आजकल उनके पास मेरे लिए टाइम नहीं हैं, क्योंकि वो अपनी फिल्म पानीपत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वो इस फिल्म में कमाल करने वाले हैं।’

देखें अर्जुन कपूर का मजेदार जवाब…

बात दोस्ती की हो चुकी हो और ऐसे में अर्जुन जवाब न दें, ऐसा तो हरगिज नहीं हो सकता था। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बगैर किसी देरी के रणवीर को उन्हीं की फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ का एक डायलॉग अपने अंदाज में लिखते हुए जवाब दिया। अर्जुन ने लिखा, ‘हम फिर साथ लौटेंगे। बाबा ने बाबा से दोस्ती की है अय्याशी नहीं।’ अर्जुन के ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक इसे सैकड़ों बार रीट्वीट भी किया जा चुका है।

बताते चलें कि अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्म ‘पानीपत’ (Panipat) में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन (Kriti Sanon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी नजर आएंगे। आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) की इस फिल्म के लिए संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना लुक भी बदल डाला है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस समय अपनी फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) को प्रमोट कर रहे हैं। उनकी फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान (Sara Ali Khan) को कास्ट किया गया है। यह सारा की दूसरी फिल्म है।

देखें किस तरह रणवीर सिंह ‘पद्मावत’ के लिए बनते थे अलाउद्दीन खिलजी…

देखें मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।