Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर ने किया अपने रिलेशनशिप पर खुलासा, कहा- अब सिंगल नहीं हूं

करण ने अर्जुन से पूछा कि क्या आप सिंगल हैं तो अर्जुन ने करण जौहर के इस बात का जवाब देते हुए कहा कि नहीं मैं सिंगल नहीं हूं...

  |     |     |     |   Updated 
Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर ने किया अपने रिलेशनशिप पर खुलासा, कहा- अब सिंगल नहीं हूं

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विथ करण (Koffee with Karan) में अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप के बारें में बात की। जब करण ने अर्जुन से पूछा कि क्या आप सिंगल हैं तो अर्जुन ने करण जौहर के इस बात का जवाब देते हुए कहा कि नहीं मैं सिंगल नहीं हूं।

इसके साथ ही करण जौहर ने अर्जुन से उनकी शादी को लेकर भी एक सवाल किया। इसमें करण ने पूछा, ‘तो क्या आप शादी करने के लिए तैयार हैं? तो इसके जवाब में अर्जुन ने कहा, ‘हां, अब मैं तैयार हूं। पहले, मैं तैयार नहीं था।’ करण ने भी कहा, ‘हम सभी इस शादी में शामिल होंगे। उम्मीद है कि ऐसा जल्दी हो। हमारे आसपास के सभी दोस्त ने पहले ही शादी कर ली है।

वहीं हाल ही में शुक्रवार रात को अर्जुन-मलाइका को जूहू के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। डिनर करके अर्जुन और मलाइका जैसे ही रेस्टो से निकले तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान अर्जुन कपूर मुंह छिपाकर भागने लगे। अर्जुन कपूर इस दौरान डेनिम जैकेट में नजर आएं। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। वो फोटोग्राफर्स को तस्वीरें लेने से मना करते हुए कार में बैठ जाते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ करण जौहर भी मौजूद थे। जोकि कार में बैठे बैठे अर्जुन को देखकर मुस्कुरा रहे थे।

हालही में मलाइका अरोड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स के एक प्रोग्राम में अपनी शादी की खबरों को लेकर जवाब दिया था। मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारें में तो उन्होंने इन खबरों को नकारते हुए कहा, ‘मैं कभी भी पर्सनल सवालों के जवाब नहीं देती। ऐसा नहीं है कि मैं ऐसे सवालों का जवाब देने में शर्म आएगी। बस मैं अपनी पर्सनल लाइफ के सवालों के जबाव देने में बिलकुल सहज नहीं महसूस कर रही हूं। मैं केवल अपनी जिंदगी का मजा ले रहीं हूं- ये बहुत खूबसूरत और कीमती है।’

ये देखिए अर्जुन कपूर की अन्य तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply