श्रीदेवी की मौत के बाद क्या साथ रहेंगे अर्जुन कपूर, जाह्नवी और ख़ुशी ?

अर्जुन कपूर हुए बहनों के लिए प्रोटेक्टिव, अब रह सकते हैं उनके साथ

अर्जुन कपूर हुए बहनों के लिए प्रोटेक्टिव, अब रह सकते हैं उनके साथ

श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर पापा बोनी कपूर और सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ नज़र आये| अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी की जाने के बाद अपने पिता का हर कदम पर साथ दिया वहीँ अन्शुला कपूर भी अपने बहनों के मुश्किल घडी में उनके साथ थी|

Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के घर में रह सकते हैं| आपको बता दें अर्जुन कपूर अपनी बहनों के प्रति प्रोटेक्टिव फीक करते हैं| और इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया है| लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला समय ही बतायेगा|

हाल में ही श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो लगातार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को ट्रोल कर रहे थे| अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने अन्शुला के इन्स्टाग्राम पर कमेन्ट करते हुए जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर को ट्रोल किया था जिसपर अंशुला ने साफ कह दिया कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें|

आपको बता दें जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ-साथ बोनी कपूर के लिए मुश्किल घडी में अंशूला कपूर और अर्जुन कपूर ने पूरा साथ दिया| एक तरफ जहाँ अर्जुन कपूर अपनी फिल्म नमस्ते लन्दन की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ उनकी बहन अंशूला अपने पिता बोनी कपूर के साथ हैं|

आपको बता दें अंशुला कपूर के इन्स्टा पर यूज़र्स ने बोनी कपूर के साथ-साथ जाह्नवी और ख़ुशी के बारे में गलत बात कही थी| जो शायद उनका दिल दुखा सकती थी इसलिए अंशूला ने उनकी तसवीरें डिलीट कर दी|

वैसे अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म नमस्ते लन्दन की शूटिंग में व्यस्त है| अब देखने वाली बात होगी कि शूट से लौटने के बाद वो क्या फैसला लेते है|

अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी के मौत के बाद से ही अपने परिवार को संभाला है साथ ही साथ उनकी बहन अंशुला भी जाह्नवी और ख़ुशी के साथ बनी हुई थी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।