सोनम कपूर की शादी के पहले अर्जुन कपूर ने यूँ ली उनकी चुटकी

सोनम कपूर का मज़ाक उड़ाते नज़र आये अर्जुन कपूर, यहाँ देखिये मज़ेदार वीडियो

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर की शादी के पहले अर्जुन कपूर ने यूँ ली उनकी चुटकी
सोनम कपूर का मज़ाक उड़ाते नज़र आये अर्जुन कपूर, यहाँ देखिये मज़ेदार वीडियो

सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के बेहद करीब हैं| हाल में ही सोनम कपूर की शादी का ऐलान किया गया है ऐसे में उनकी शादी से पहले अर्जुन कूपर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सोनम कपूर को चिढ़ा रहे हैं| कुछ सेकेण्ड के इस वीडियो में रिया कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर और माहीप कपूर नजर आ रहे हैं| ये वीडियो सोनम कपूर के घर का है जहाँ पर शादी की तैयारियां चल रही हैं| सभी लोग मस्ती के मूड में नज़र आ रहे है|

इस वीडियो में अर्जुन कपूर कह रहे हैं कि, “मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं सच में वीरे दी वेडिंग देख रहा हूं, जैसे कि रियलिटी में| और कितनी तारीफें चाहिए तुम्हें|” यहाँ देखिये अर्जुन का ये वीडियो-

आपको बता दें सोनम कपूर की शादी की घोषणा आधि‍कारिक रूप से हो चुकी है। सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है। सोनम वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में व्यस्त है। खैर, सोनम कपूर की शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है। कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

वैसे सोनम कपूर को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए इंडस्ट्री फैन्स काफी उत्साहित हैं। सोनम ने हाल ही में ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के मौके पर लुक की च्वॉइस को शेयर किया था। सोनम ने कहा था कि वह एक कंफर्टेबल ब्राइडल लुक में नजर आना चाहती हैं।
आपको बता दें कि सोनम और आनंद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे और सोशल मीडिया पर अपने सफर की यादें साझा की थीं।
पिछले दिनों मुंबई में हुए एक इवेंट में आये सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर के शादी से जुड़ी किसी भी बात को मीडिया से नहीं छिपाया जायेगा। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा वह इस प्रश्न का उत्तर देंगे। और लगता है कि अब यह सही समय आ गया है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply