अब 19 अप्रैल को नहीं होगी मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की शादी, जानिए इसके पीछे की असली वजह

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की डेट 19 अप्रैल बताई जा रही है, लेकिन इस दिन 'गुड फ्राइडे' है। गुड फ्राइडे होने की वजह से चर्च में कोई शादी नहीं हो सकती। ऐसे में उनकी शादी का टलना तय माना जा रहा है।

अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा की शादी की तारीख में बदलाव

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों 19 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने वाले हैं। उनकी शादी में खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका का परिवार शादी की तैयारियां कर रहा है। इस बीच यह खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं कि उनकी शादी की डेट ‘गुड फ्राइडे’ की वजह से आगे बढ़ सकती है।

दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की डेट 19 अप्रैल बताई जा रही है, लेकिन इस दिन ‘गुड फ्राइडे’ है। ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार, ईसा मसीह को शुक्रवार के दिन ही सूली पर चढ़ाया गया था। इसी दिन उन्होंने देह त्यागी थी। उनकी याद में इस दिन को ‘गुड फ्राइडे’ कहा जाता है। कई देशों में इस दिन को ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘होली फ्राइडे’ या ‘ग्रेट फ्राइडे’ भी कहा जाता है। गमी के इस मौके पर चर्च में कोई शादी नहीं हो सकती। ऐसे में उनकी शादी का टलना तय माना जा रहा है।

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा की मां क्रिश्चियन हैं। मलाइका क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दूसरी शादी करना चाहती हैं। मलाइका अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। इन दिनों मलाइका अपनी सहेलियों के साथ मालदीव में बैचलर पार्टी एन्जॉय कर रही हैं। खबरें तो यह भी हैं कि अर्जुन अपनी दुल्हनिया से मिलने के लिए इतना बेकरार थे कि वह उनकी बैचलर पार्टी को नजरअंदाज करते हुए उनसे मिलने मालदीव जा पहुंचे। फिलहाल अर्जुन और मलाइका के फैंस को उनकी शादी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर ने पिछले साल करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में खुलासा किया था कि वह सिंगल नहीं हैं, हालांकि शो में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया था। अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वह पीरियड फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य किरदार में हैं। जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

वीडियो में देखिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी पर अरबाज खान का रिएक्शन…

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.