मलाइका अरोड़ा संग शादी की तैयारियों में जुटे अर्जुन कपूर, इन तस्वीरों के जरिए आप भी समझ जाएंगे पूरा माजरा

लगता है अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा संग शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में इन्होंने एक फोटो शेयर की है और इसके साथ ही कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर आपको भी पूरी माजरा समझ आ जाएगा।

  |     |     |     |   Updated 
मलाइका अरोड़ा संग शादी की तैयारियों में जुटे अर्जुन कपूर, इन तस्वीरों के जरिए आप भी समझ जाएंगे पूरा माजरा
अर्जुन कपूर ( फोटो: इंस्टाग्राम)

अर्जुन कपूर आजकल मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही ये दोनों क्रिश्चन रीति रिवाज़ से शादी करेंगे। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस बात में कितनी सच्चाई है। लेकिन अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने दूल्हा बनने की तैयारी शुरू कर दी है।

जी हां, हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें ये डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कुर्ते के साथ ब्लैक जींस पहनी है। इसके साथ उन्होंने एक एम्बॉयडरी किया लॉन्ग कोट भी पहना है। अपने इस लुक को उन्होंने कम्प्लीट किया है एक हैट के साथ। इनके इस डैशिंग लुक का क्रेडिट जाता है स्टाइलिस्ट निकिता जय सिंहानिया।

क्या कहा है इस लुक के बारे में अर्जुन ने
अर्जुन ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने हैशटैग वेडिंग वाइव्स भी लिखा है। इनके इस हैशटैग से ये कहीं न कहीं साफ हो रहा है कि ये एक्टर शादी की तैयारियों में जुट गया है और जल्द ही हमें ये दूल्हे के अवतार में देखने को मिल सकते हैं।

अर्जुन कपूर का ये लुक कितना इंप्रेसिव है
अर्जुन का ये फ्यूजन लुक काफी डैशिंग है। उनका ये सिंपल और क्लासी लुक किसी भी फंक्शन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आपको भी ज्यादा तड़क भड़क पसंद नहीं, तो इनका ये सोबर लुक आप भी किसी फेस्टिव लुक, वेडिंग या फंक्शन के लिए कैरी कर सकते हैं।

जानिए कौन-सी हैं अर्जुन की आने वाली फिल्में
2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर काफी कम वक्त में ही अपनी एक पहचान बना ली है। 2019 में आने वाली इनकी फिल्मों की बात करें तो ये परिणिती चोपड़ा के साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ के अलावा ये डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में भी नजर आएंगे।

वीडियो पर क्लिक करिए और देखिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की ऐसी सच्चाई जो पहले आपने नहीं सुना होगा…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मुकेश कुमार गजेंद्र

प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का समान अनुभव। सियासत, सिनेमा और समाज के बीच कुछ नया गुनने, बुनने और गढ़ने की कोशिश जारी। फिलहाल हिन्दी रश डॉट कॉम में बतौर संपादक कार्यरत।

mukesh.kumar@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply