शादी की अफवाह पर बोले अर्जुन कपूर- मेरे घर में ही लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि तू शादी कब कर रहा है?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor Malaika Arora) रिलेशनशिप में हैं और माना जा रहा है कि यह कपल जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकता है।

मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor Malaika Arora) के रोमांस की खबरें इस समय बॉलीवुड के गलियारों की सुर्खियां बनी हुई हैं। दरअसल कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। शादी की खबरों को अफवाह करार देते हुए अर्जुन कपूर ने एक इंटव्यू में बताया कि उनके घरवाले ही उनसे पूछने लगे हैं कि वह शादी कब कर रहे हैं।

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Movies) ने कहा, ‘मैं शादी में यकीन रखता हूं और वो (मलाइका अरोड़ा) भी इसमें यकीन रखती हैं, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा फोकस मेरे काम पर है। उनका भी काम पर फोकस है तो मैं उनके साथ शादी के बारे में बात नहीं करता हूं। अगर वो शादी के लिए हां कहेंगी तो मैं खुश होऊंगा, लेकिन अगर ना कहा तो मुझे थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।’

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Girlfriend) आगे कहते हैं, ‘मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं। मैं समझ सकता हूं कि क्यों मेरी शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। यहां तक कि मेरे घर में लोग पूछ रहे हैं कि तू शादी कब कर रहा है। ये बड़ा सामान्य सा भारतीय सवाल है। शादी कर लो, तुम्हारी उम्र हो गई है. अभी कितना सोचोगे। 33 साल की उम्र शादी के लिए भारत में मायने रखती है, लेकिन मेरे लिए नहीं। मेरे पास समय है। अगर मैंने अपना रिलेशनशिप नहीं छुपाया तो मैं अपनी शादी क्यों छुपाऊंगा यार।’

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor Malaika Arora Relationship) की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं। हालांकि यह सभी खबरें गलत साबित हुईं। दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए हामी भर चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर वरुण धवन की फैन ने उठाए सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की कहानी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।