श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर ने पहली बार कहा ये

श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर ने पोस्ट किया ये इमोशनल मैसेज

श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर ने पोस्ट किया ये इमोशनल मैसेज

श्रीदेवी के निधन के बाद हर मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर बोनी कपूर और उनकी बेटियों के साथ खड़े नज़र आये| भले ही बोनी कपूर के इस परिवार के साथ उनकी नहीं जमती हो लेकिन वो इस विपत्ति में अपने पिता के साथ ही नज़र आये| आपको बता दें हाल में ही अर्जुन कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक कोट शेयर किया है जिसे पढने के बाद ऐसा लगता है कि उन्हें भी श्रीदेवी के चले जाने का दुःख है|

अर्जुन कपूर ने जो विचार शेयर किया है उसका मतलब है, ‘आप बहादुर हैं क्योंकि जीवन आपको ऐसे कई मौके देता है जब आप छोड़ देने की सोचते हैं लेकिन आप हमेशा उठते हैं खुद को लेकर ज़िन्दगी के सफ़र पर आगे बढ़ते हैं|

ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि अर्जुन कपूर का ये कोट अपने परिवार के लिए हैं जिहोने अभी हाल में ही अहम् सदस्य खोया है|

आपको बता दें अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी और उनके परिवार को आपने जीवन में महत्त्व नहीं दिया| वो उन्हें अपनी पिता की पत्नी मानते थे|

हालांकि, जाब उनका परिवार मुश्किल घड़ी में आया तो अर्जुन कपूर ने अपने सारे फर्ज निभाए| आपको बता दें सिर्फ अर्जुन कपूर ही नहीं बल्कि उनकी बहन अन्शुला कपूर भी हाल में ही अपने बहनों के लिए खड़ी हुई थी|

हाल में ही श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो लगातार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को ट्रोल कर रहे थे| अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने अन्शुला के इन्स्टाग्राम पर कमेन्ट करते हुए जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर को ट्रोल किया था जिसपर अंशुला ने साफ कह दिया कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें|

आपको बता दें जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ-साथ बोनी कपूर के लिए मुश्किल घडी में अंशूला कपूर और अर्जुन कपूर ने पूरा साथ दिया| एक तरफ जहाँ अर्जुन कपूर अपनी फिल्म नमस्ते लन्दन की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ उनकी बहन अंशूला अपने पिता बोनी कपूर के साथ हैं|

आपको बता दें अंशुला कपूर के इन्स्टा पर यूज़र्स ने बोनी कपूर के साथ-साथ जाह्नवी और ख़ुशी के बारे में गलत बात कही थी| जो शायद उनका दिल दुखा सकती थी इसलिए अंशूला ने उनकी तसवीरें डिलीट कर दी|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।